स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी गिन्दौड़ी देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिधरावली में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गुरुग्राम, 27 दिसंबर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयमल सिंह की धर्मपत्नी गिन्दौड़ी देवी का आज 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती गिन्दौड़ी देवी का अन्तिम संस्कार पैतृक गांव सिधरावली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से नायब तहसीलदार गजे सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा हरियाणा सरकार द्वारा अन्तिम संस्कार राशि 5100/- मौके पर ही उनके पुत्र रामकिशन लाल को दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से सुनील कुमार एसएचओ बिलासपुर तथा राजबीर सिंह एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रीमती गिन्दौड़ी देवी के पति स्वर्गीय जयमल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। गिन्दौड़ी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से कपूर सिंह दलाल ,लेखराज सिंह राघव , सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान आदि ने पुष्प माला चढ़ाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान गिरदावर लीला राम, राजेश पटवारी, तेजराम चौकीदार, टेक चंद यादव, विकास सरपंच, श्रीपाल, हंसराज थानेदार, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण, रामपाल, जयवीर, शेर सिंह, सुभाष, वीरेंद्र पीटीआई, लक्ष्मी नारायण, महेंद्र आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें