दिल्ली, 19 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) 9 जनवरी 2026 को अहमदाबाद गुजरात मे एक विशेष साधारण सभा की वार्षिक बैठक बुलाएगा जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे जो ओलम्पिक के भविष्य के स्वरूप को निर्धारित करेंगे। इससे पहले ये बैठक 22 दिसंबर 2025 को आयोजित होनी निश्चित की गई थी।
भारत में आईओसी के सदस्य, आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्यों, राष्ट्रीय खेल संघों के अध्यक्षों और महासचिवों, सहयोगी सदस्यों, एथलीट प्रतिनिधियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जारी एक नोटिस में पुष्टि की गई कि बैठक में प्रमुख मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रत्येक राष्ट्रीय खेल महासंघ दो प्रतिनिधि भेज सकेगा, एक पुरुष और एक महिला, जबकि भारत में आईओसी सदस्य, एथलीट आयोग का प्रतिनिधित्व एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि करेंगे और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के आठ प्रतिनिधि होंगे।
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत में आईओसी के सदस्यों, आईओए के आजीवन अध्यक्ष, आईओए के सदस्य राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ), राज्य ओलंपिक संघों, केंद्र शासित प्रदेश ओलंपिक संघों, सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड, एथलीट आयोग के प्रतिनिधियों और आईओए के सहयोगी/गैर-मतदान सदस्य बैठक में हिस्सा ले सकते है।
ओलम्पिक संविधान के अनुच्छेद 0.3 के अनुसार, सहयोगी सदस्य, जिनमें राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ओलंपिक संघ, खेल नियंत्रण बोर्ड और अनुच्छेद 10.1 के अंतर्गत शामिल नहीं किए गए अन्य संघ शामिल हैं, उपस्थित हो सकते हैं लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होता।







