हरियाणा से विभिन्न क्षेत्रों के रेल यात्रियों की मांगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

· रेल मंत्री को सौंपा मांग पत्र, रेल मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया
· फर्रूखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारु रेल लाइन को जल्द बनवाएं और झज्जर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा
· रोहतक – दिल्ली के बीच पहले की तरह सभी 13 लोकल पैसेंजर ट्रेनों, जिनमे से 5 बंद हुई थी, का संचालन पूर्ववत शुरू किया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा
· रोहतक-रेवाड़ी, रोहतक-भिवानी, रोहतक-पानीपत रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए – दीपेन्द्र हुड्डा
· वाया सोनीपत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सोनीपत में कराया जाए, लाखनमाजरा के आसपास के 15 गांवों के यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 54024, 54031, 54033, 14023, 14024 का ठहराव बहाल हो, सुधराना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14705 (भिवानी-डाहर का बालाजी) और ट्रेन नंबर 14706 (डाहर का बालाजी-भिवानी) का ठहराव हो, उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों – फरक्का एक्सप्रेस (15743/15744), अवध असम एक्सप्रेस (15910/15909), अन्य ट्रेनें – 22479/22480, 20409/20410, 12481/12482, 14027/14028, 14035/14036, 12137/12138, 16317, 16787 और 20989/20990 का ठहराव हो – दीपेन्द्र हुड्डा
· रोहतक जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित कर 5 नये प्लेटफॉर्म व ऑटोमैटिक वाशिंग लाइन बनवाई जाए – दीपेन्द्र हुड्डा
· ट्रेन नंबर 12303/12304, 12381/12382 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा ट्रेन का विस्तार को रोहतक-महम-हांसी के रास्ते हिसार तक करवाया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा

· चंडीगढ-उदयपुर ट्रेन को वाया रोहतक-रेवाडी-अटेली-कुरुक्षेत्र-कैथल-जींद-नारनौल-रींगस रूट से संचालित किया जाए ताकि जनता को खाटूश्याम जाने की सुविधा मिले – दीपेन्द्र हुड्डा

· रोहतक-महम-हांसी तक एक जनशताब्दी या इन्टरसिटी ट्रेन और रोहतक-महम-हांसी के रास्ते दिल्ली तक ट्रेन शुरू हो, चंडीगढ़ – दिल्ली वाया जींद रोहतक एक नयी ट्रेन शुरू हो, दिल्ली – सिरसा या भटिंडा तक इन्टरसिटी ट्रेन चलाई जाए और सिरसा रेलवे स्टेशन तक पहुंच के रास्ते में सुधार कराया जाए– दीपेन्द्र हुड्डा

· उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर ROB व अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए – दीपेन्द्र हुड्डा

· हांसी-महम-रोहतक लाइन पर पड़ने वाले गढ़ी, मुंढाल कलाँ, महम, बहलबा, मोखरा मदीना, शहीद रामफल (बहु अकबरपुर) डोभ बहाली आदि सभी स्टेशन पर खेतों की ओर जाने वाले बन्द हुए रास्ते व नहरी पानी के नाले को बनवाया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 17 दिसंबर। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा फर्रूखनगर-झज्जर – चरखी दादरी – लोहारु रेल लाइन जल्द बिछाने समेत रोहतक और हरियाणा से विभिन्न क्षेत्रों के रेल यात्रियों की मांगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा। इनमें प्रमुख रूप से फर्रूखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारु रेल लाइन को जल्द बनवाएं और झज्जर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने, रोहतक – दिल्ली के बीच पहले 13 लोकल पैसेंजर ट्रेन चलती थी, जिनमें से 5 बंद हो गई हैं, उन्हें दोबारा शुरू करने, रोहतक-रेवाड़ी, रोहतक-भिवानी, रोहतक-पानीपत रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, वाया सोनीपत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सोनीपत में कराने, लाखनमाजरा के आसपास के 15 गांवों के यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 54024, 54031, 54033, 14023, 14024 का ठहराव बहाल करने, सुधराना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14705 (भिवानी-डाहर का बालाजी) और ट्रेन नंबर 14706 (डाहर का बालाजी-भिवानी) का ठहराव करने, उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों – फरक्का एक्सप्रेस (15743/15744), अवध असम एक्सप्रेस (15910/15909), अन्य ट्रेनें – 22479/22480, 20409/20410, 12481/12482, 14027/14028, 14035/14036, 12137/12138, 16317, 16787 और 20989/20990 का ठहराव करने, रोहतक जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित कर 5 नये प्लेटफॉर्म व ऑटोमैटिक वाशिंग लाइन बनवाने, ट्रेन नंबर 12303/12304, 12381/12382 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा ट्रेन का विस्तार को रोहतक-महम-हांसी के रास्ते हिसार तक करवाने, चंडीगढ-उदयपुर ट्रेन को वाया रोहतक-रेवाडी-अटेली-कुरुक्षेत्र-कैथल-जींद-नारनौल-रींगस रूट से संचालित करने ताकि जनता को खाटूश्याम जाने की सुविधा मिले, रोहतक-महम-हांसी तक एक जनशताब्दी या इन्टरसिटी ट्रेन और रोहतक-महम-हांसी के रास्ते दिल्ली तक ट्रेन शुरू हो, चंडीगढ़ – दिल्ली वाया जींद रोहतक एक नयी ट्रेन शुरू हो, दिल्ली – सिरसा या भटिंडा तक इन्टरसिटी ट्रेन चलाई जाए और सिरसा रेलवे स्टेशन तक पहुंच के रास्ते में सुधार कराने, उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर ROB व अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, हांसी-महम-रोहतक लाइन पर पड़ने वाले गढ़ी, मुंढाल कलाँ, महम, बहलबा, मोखरा मदीना, शहीद रामफल (बहु अकबरपुर) डोभ बहाली आदि सभी स्टेशन पर खेतों की ओर जाने वाले बन्द हुए रास्ते व नहरी पानी के नाले को बनवाने की मांग रखी। रेल मंत्री ने गंभीरता से दीपेन्द्र हुड्डा की सभी मांगों को सुना और उनपर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि फर्रूखनगर-झज्जर – चरखी दादरी – लोहारु रेल लाइन जल्द बिछाने समेत औद्योगिक व लोजिस्टिक हब के महत्त्व को देखते हुए झज्जर रेलवे स्टेशन पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के अभाव की जानकारी देते हुए उन्होंने रेल मंत्री से प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, मॉडर्न सिग्नलिंग प्रणाली, आरक्षण सेवाएं, यात्री सुविधाओं को पुख्ता बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पहले रोहतक – दिल्ली के मार्ग पर कुल 13 जोड़ी लोकल पैसेंजर ट्रेनें नियमित रूप से चल रही थीं। लेकिन कोविड के बाद इनमें से 5 बंद कर दी गईं, जिनमें से 3 स्थाई रूप से बंद कर दी गई और 2 एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील हो गईं। ऐसे में रोहतक–दिल्ली–रोहतक मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन बंद होने से रोहतक दिल्ली के बीच के स्थानीय स्टेशनों जैसे बहादुरगढ़, आसौदा, रोहदनगर, सांपला, इस्माईला, खरावड़, अस्थल बोहर आदि के हजारों दैनिक यात्रियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि रेल मंत्री तत्काल इन बंद हो चुकी ट्रेनों का संज्ञान लेकर इन्हें दोबारा से चलवाएं। रोहतक से रेवाड़ी के बीच दिन के 12 घंटे के दौरान एक भी ट्रेन नहीं है। कृपया रोहतक-रेवाड़ी दिन में 3 फेरे मेमू ट्रेन चलवाने के लिए निर्देश प्रदान करें। इसके आलावा, रोहतक-भिवानी, रोहतक-पानीपत रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि रोहतक से भिवानी रूट पर दिन के 8 घंटे में कोई भी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। रोहतक जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित कर 5 नये प्लेटफॉर्म व 26 LHB कोच के लिए ऑटोमैटिक वाशिंग लाइन बनवाई जाए।

अपने पत्र में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक-रेवाड़ी, रोहतक-भिवानी, रोहतक-पानीपत रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। ट्रेन संख्या 12303/12381 – 12304/12382 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा ट्रेन का विस्तार को रोहतक-महम-हांसी के रास्ते हिसार तक करवाया जाए। इसमें कोई तकनीकी बाधा भी नहीं है। इस ट्रेन का विस्तार होने से रोहतक, हिसार के लोगों को कोलकाता तक के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन मिल जाएगी और रेलवे पर कोई अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा। रेवाड़ी-हिसार रेलवे सेक्शन पर स्थित सुधराना रेलवे स्टेशन, सुधराना, जूड़ी, लिलोद, गोरिया सहित 13 अन्य गांवों के लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण है। रोज़ाना बड़ी संख्या में आने-जाने वाले यात्री, सरकारी कर्मचारी, छात्र और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मी व जवान इस स्टेशन से रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली और आस-पास के दूसरे शहरों तक जाते हैं। पहले, ट्रेन नंबर 14725 भिवानी-मथुरा एक्सप्रेस का सुधाराना रेलवे स्टेशन पर सुबह 05:45 बजे ठहराव था, जो नियमित यात्रियों के लिए सुविधाजनक था। उन्होंने सुधराना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14705 (भिवानी-डाहर का बालाजी) और ट्रेन नंबर 14706 (डाहर का बालाजी-भिवानी) का ठहराव कराने की मांग की।

इसके अलावा, उन्होंने जनता को खाटूश्याम जाने की सुविधा दिलाने हेतु चंडीगढ-उदयपुर ट्रेन को वाया रोहतक-रेवाडी-अटेली-कुरुक्षेत्र-कैथल-जींद-नारनौल-रींगस रूट से संचालित करने, रोहतक-महम-हांसी तक एक जनशताब्दी या इन्टरसिटी ट्रेन और रोहतक-महम-हांसी के रास्ते दिल्ली तक ट्रेन शुरू हो, चंडीगढ़ – दिल्ली वाया जींद रोहतक एक नयी ट्रेन शुरू हो, दिल्ली – सिरसा या भटिंडा तक इन्टरसिटी ट्रेन चलाई जाए और सिरसा रेलवे स्टेशन तक पहुंच के रास्ते में सुधार कराने की मांग रखी। साथ ही गांव बहलबा में रेलवे हाल्ट पर किसानों से अधिग्रहीत जमीन के कारण कुछ किसानों के खेतों के रास्ते व नहरी पानी के नाले प्रभावित हुए थे। रेलवे ने अधिग्रहीत जमीन के चारों तरफ एक सरकुलर रास्ता बनाने का निर्णय लिया था कोविड के कारण ये काम नहीं हुआ। अब रेलवे की अधिग्रहीत जमीन को ठेके पर देने के बाद ठेकेदारों ने रास्ते बन्द कर दिए। जिसके कारण किसानों को खेतों में आने-जाने में परेशानी हो रही है।

इसी प्रकार उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर ROB व अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा एक्सप्रेस ट्रेनों फरक्का एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15743/15744), अवध असम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15910/15909), अन्य ट्रेनें – 22479/22480, 20409/20410, 12481/12482, 14027/14028, 14035/14036, 12137/12138, 16317, 16787 और 20989/20990 का ठहराव कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उचाना के पास रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) न होने के कारण दुर्भाग्यवश ट्रेनों हादसे से जानमाल का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। दीपेन्द्र हुड्डा ने आम जन हित में इसए तुरंत मंज़ूर करने का आग्रह किया और कुम्हारों वाली गली के पास पुराने गाँव के रास्ते को फिर से खोलने का अनुरोध किया ताकि स्टेशन तक सुचारू पहुँच सुनिश्चित हो सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें