मिशन अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित गुरुग्राम के तहत नगर निगम की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सडक़, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थलों से हटाए गए अस्थायी अतिक्रमण, कई क्षेत्रों में चला अभियान

गुरुग्राम, 16 दिसंबर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मिशन अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित गुरुग्राम अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम द्वारा शहर के विभिन्न सेक्टरों व सडक़ों पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

इस अभियान के अंतर्गत सेक्टर-30, सेक्टर-33, सेक्टर-34, सेक्टर-42, सेक्टर-43, सेक्टर-72ए के अलावा हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में सडक़ों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-पटरी, खोखे, ढाबे सहित अन्य प्रकार के अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया तथा उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। निगमायुक्त ने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों व आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें