भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) नहीं है
लोकसभा में स्पष्ट: बीसीसीआई एनएसएफ सूची में शामिल नहीं
नए राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम 2025 के बाद बदलेगा बीसीसीआई का दर्जा
दिल्ली, 16 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि केन्द्रीय खेल मंत्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मान्यता को लेकर लोकसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई इस समय नेशनल खेल फेडरेशन एनएसएफ लिस्ट में शामिल नहीं है। केन्द्रीय खेल मंत्री ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद के सवालों का दिया जवाब।
नए राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम एक्ट 2025 के लागू होने के बाद हो सकता है बदलाव –
केन्द्रीय खेल मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) नहीं है। उन्होंने लंबे समय से चली आ रही स्थिति को दोहराया, जिसके अगले साल नए राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम एक्ट 2025 के लागू होने के बाद बदलने की उम्मीद है।
खेल मंत्री लोक सभा में तृणमूल कांग्रेस की कोलकाता दक्षिण की प्रतिनिधि माला राय के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। राय ने पूछा था कि क्या सरकार बीसीसीआई जैसे बड़े खेल संगठनों और पैसे की कमी से जूझ रहे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को ‘ठीक से और सुचारू रूप से चलाने’ के लिए उनका नियंत्रण अपने हाथ में लेने का इरादा रखती है।
जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे खेल नियम –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एनएसएफ से ‘अच्छे प्रबंधन तरीकों’ का पालन करने की उम्मीद की जाती है। वहीं बीसीसीआई को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता नहीं मिली है। राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम एक्ट 2025 इस साल अगस्त में पारित हुआ था और इसके नियम जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे। बीसीसीआई अब तक एक मान्यता प्राप्त एनएसएफ नहीं है, क्योंकि यह सरकार के कोष पर निर्भर नहीं है। हालांकि जब नया एक्ट 2025 कानून लागू होगा तो बीसीसीआई को खुद को एनएसएफ के तौर पर पंजीकृत कराना होगा, क्योंकि क्रिकेट एक ओलंपिक खेल बन गया है, जो 2028 खेलों में टी-20 प्रारूप में पदार्पण करने वाला है। –
कॉमनवेल्थ गेम्स पर अध्ययन करेगा आईआईएम –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि केन्द्रीय खेल मंत्री ने लोक सभा में एक और सवाल के जवाब में कहा कि अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स सहित देश के विभिन्न मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स के लिए आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन करने के लिए चुना गया है। तीन सांसदों ने 2030 गेम्स की तैयारियों पर सवाल किया कि क्या अहमदाबाद में नियोजित इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय-प्रभाव मूल्यांकन किए गए हैं, जो इस मेगा-इवेंट की मेजबानी करेगा।
इस पर केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेजबान राज्य और भारतीय ओलंपिक संघ ने गेम्स की सफल मेजबानी के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं, आवास और अन्य लॉजिस्टिकल आवश्यकताओं के अपने मूल्यांकन में उचित ध्यान रखा है।








