कला उत्सव 2025 के पहले दिन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

35 विद्यालयों के 500 बच्चों ने की प्रतिभागिता

सुरुचि परिवार ने 28 वें कला उत्सव का किया आयोजन

गुरुग्राम – सुरुचि साहित्य कला परिवार के तत्वावधान में 13 दिसम्बर 2025 को प्रातः 930 बजे यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 109 गुरुग्राम के सभागार में दो दिवसीय कला उत्सव का शुभारंभ हुआ I उदघाटन सत्र के अध्यक्ष कर्नल कुँवर प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि त्रिलोक शर्मा, डॉ अशोक दिवाकर, डॉ धनीराम अग्रवाल, सुंदर सहरावत, नरेश शर्मा, विजय नागपाल नाविक, मंजु भारती ने दीप प्रज्जवलन से विधिवत कार्यक्रम का आगाज हुआ I मंच संचालन मदन साहनी ने किया I संगीता सुनेजा ने मधुर कंठ से सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया I

सुमित राव, मनदीप गोयल, डी पी गोयल, मनमोहन गुप्ता, इन्दु राज निगम, राजेंद्र निगम राज, मदन सोनी सहित कई सम्मानित अतिथि गण ने अग्रिम पंक्ति को सुशोभित किया I

संगीता सुनेजा, संजय सुनेजा, मधुसूदन जी, दीपशिखा श्रीवास्तव, अलका गर्ग, रमा त्यागी, अशोक तँवर, रवींद्र यादव, शकुंतला मित्तल, अंजलि श्रीवास्तव, हरींद्र यादव, नरेंद्र मेहता, अशोक कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में नीर क्षीर विवेकी निर्णायक की महती भूमिका निभाई I

सर्वप्रथम ज्योति अस्पताल के सौजन्य से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता चार वर्गों में की गयी जिसमें 35 विद्यालयों के लगभग 400 बच्चों ने प्रतिभागिता की I पसरीचा परिवार के सौजन्य से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के 22 बच्चों, क्ले मॉडलिंग में 15 बच्चों एवं एकल नृत्य में 20 विद्यालयों के 35 बच्चों ने प्रतिभागिता की I सविता स्याल के सौजन्य से आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता में 22 बच्चों ने प्रतिभागिता की I चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 3) में लार्ड जीसस ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि एक्सीलेंस वर्ल्ड स्कूल को द्वितीय स्थान मिला I चित्रकला प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर (कक्षा 4 से 6 ) यूरो इंटरनेशनल सेक्टर 10 ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि एक्सीलेंस वर्ल्ड स्कूल को द्वितीय स्थान मिला I

चित्रकला प्रतियोगिता विद्यालय स्तर (कक्षा 7 से 9) में शारदा इंटरनेशनल ने प्रथम, एक्सीलेंस वर्ल्ड स्कूस्कू ने द्वितीय एवं लॉर्ड जीसस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I

चित्रकला प्रतियोगिता उच्चतर विद्यालय स्तर (कक्षा 10 से 12) रॉकफोर्ड कॉन्वेंट ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लार्ड जीसस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया I

रंगोली प्रतियोगिता में शारदा इंटरनेशनल ने प्रथम, एस एन सिद्धेश्वर ने द्वितीय एवं यूरो इंटरनेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल ने प्रथम, शारदा इंटरनेशनल ने द्वितीय एवं शीतला विद्यापीठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I एकल नृत्य प्रतियोगिता में शिक्षांतर स्कूल ने प्रथम, लार्ड जीसस ने द्वितीय एवं लायंस पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I

इस अवसर पर हरीश जी, नरोत्तम शर्मा, सुरिंदर मनचंदा, अनिल श्रीवास्तव ने सराहनीय योगदान दिया I

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें