हमें अपनी बेटियों पर गर्व है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिया रावल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया : बड़ौली

मोदी और नायब सैनी सरकार बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मंत्री कृष्ण बेदी ने पहलवान रिया रावल को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 11 दिसंबर। सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा की पहलवान रिया रावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रिया रावल ने थाईलैंड में आयोजित प्रो कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिया की इस उपलब्धि पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और मंत्री कृष्ण बेदी ने रिया को सम्मानित किया तथा स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बड़ौली ने कहा कि रिया रावल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। श्री बड़ौली ने कहा कि रिया रावल ने ना केवल अपनी प्रतिद्वंदी को पटखनी दी, बल्कि भारतीय खेल की मजबूती और बेटियों की शक्ति को भी दुनिया के सामने साबित किया।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हुए उनकी प्रतिभा को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी अपने परिश्रम से शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडलों की झड़ी लगा रहे हैं।

हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा और मेधा से दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही है : कृष्ण बेदी

हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है और हमारी सरकार बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। श्री बेदी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेधा से दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का हर क्षेत्र विकास की धारा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें