नायब सैनी सरकार की खेल नीति सर्वश्रेष्ठ : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में सीए प्रकोष्ठ की भारत क्रिकेट लीग सीजन-2 का किया शुभारंभ

नायब सैनी सरकार हरियाणा को खेलों में पहले नंबर पर रखने की दिशा में कार्य कर रही है : बड़ौली

चंडीगढ़, 29 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली शनिवार को सीए प्रकोष्ठ की भारत क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीज़न-2 प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री बड़ौली ने प्रदेशभर से आए युवा खिलाड़ियों उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन रविंद्र बलियाला, हरियाणा सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है। हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार अपने खिलाडिय़ों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और हरियाणा को खेलों में लगातार पहले नंबर पर रखने की दिशा में कार्य कर रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ खेल नीति का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ियों ने मेडलों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है, इसलिए सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेल खेलें। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए नायब सैनी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है, तमाम खेल सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके चलते हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हर अंतराष्ट्रीय खेल में दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि युवा पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खेलों में मेडल हासिल करने में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और देश के अंदर हरियाणा अग्रणी राज्य बना है। श्री बड़ौली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!