हरियाणा की संस्कृति हमारी आत्मा, हमारी शान और हमारा गौरव है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नायब सरकार हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रही है : बड़ौली

चंडीगढ़, 28 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली शुक्रवार को जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हरियाणा उत्सव के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति हमारी आत्मा, हमारी शान और हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा उत्सव 2025 के भव्य शुभारम्भ में शामिल होना अपने आप में गर्व का क्षण है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने इस दौरान सांय के सत्र में विद्यार्थियों, कलाकारों और युवा साथियों से हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा चरित्र-निर्माण और हमारी जड़ों से गहराई से जुड़ने की प्रेरणादायी यात्रा है।” उन्होंने कहा कि मूझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हरियाणवी संस्कृति वैश्विक मंच पर और भी दमदार पहचान बनाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने इस दौरान सबसे सुंदर क्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय के कुलपति और मेरे बीच देसी हरियाणवी अंदाज़ में जो फ्रेंडली इंटरव्यू हुआ इससे छात्रों के चेहरे की मुस्कान पूरे उत्सव की ऊर्जा बन गई। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी, इसकी बोली और इसकी परंपराओं को संजोना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका साझा दायित्व है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें