कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशभर के अलग अलग राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, सुगंधा सुधा मुख्य यजमान के रूप में डाल रहे आहुतियां।

यज्ञ करने से पर्यावरण होता शुद्ध : स्वामी हरिओम महाराज।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में असंख्य धर्मप्रेमियों ने लिया भाग।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : धर्मानगर कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में रविवार के दिन देश के अलग-अलग राज्यों से असंख्य श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे। सभी कुंडों पर श्रद्धालुओं ने मंत्र उच्चारण के बीच आहुतियां डाली। यज्ञ कुंड से यज्ञ कुंड में प्रज्वलित अग्नि और वातावरण में फैल रहे धुएं से वातावरण पवित्र होता नजर आया। यज्ञ में पहले दिन से मुख्य यजमान के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल सुधा अपनी धर्मपत्नी सुगंधा सुधा के साथ पूजा अर्चना करते यज्ञ में आहुतियां डालते दिखाई दिए। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में भी असंख्य धर्मप्रेमियों ने आज केशव पार्क में चल रहे महायज्ञ में भाग लिया।

मुख्य पंडाल में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। वर्तमान में पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण को शुद्ध करने की आवश्यकता है और पर्यावरण को शुद्ध करने का यज्ञ ही एक माध्यम है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण से पूरा विश्व चिंतित नजर आ रहा है। यदि प्रत्येक घर में यज्ञ होना प्रारंभ हो जाए तो प्रदूषण की समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी।

केशव पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मनगरी के केशव पार्क में 27 मार्च तक 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही हैं। लोगों में भी महायज्ञ के प्रति गहरी श्रद्धा व उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्वालु यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए यज्ञ बहुत जरुरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस 1008 कुंडीय यज्ञ में आहुति अवश्य डाले। यदि कोई इस महायज्ञ में शामिल नही हो सकता तो वह अपने घर से ही आहुति डाले। उन्होंने कहा कि यह धर्मनगरी के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां पर 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने धर्मनगरी वासियों से अपील कि वे महायज्ञ में आहुति डालने अवश्य पहुंचे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!