ब्राह्मण समाज का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों के साथ अभद्रता और फायरिंग का मामला गरमाया, न्याय की मांग को लेकर समाज एकजुट

कुरुक्षेत्र में चल रहे यज्ञ में ब्राह्मणों को बासी भोजन के साथ अभद्र भाषा बोलने को ब्राह्मणों के उपर गोली चलाने को लेकर ब्राह्मण समाज हुआ एकजुट, घायल आशीष हेतु मांगा न्याय

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च 2025: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बीते दिन केशव पार्क में यज्ञ के दौरान ब्राह्मणों के साथ हुई अभद्रता और गोली चलाने की घटना के बाद समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस मुद्दे को लेकर आज हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन शर्मा पहलवान, ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान श्यामलाल शर्मा, अशोक शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति इस प्रेसवार्ता में शामिल हुए। सभा में विशेष रूप से गोलीबारी में घायल हुए आशीष तिवारी के बड़े भाई देवी प्रसाद तिवारी भी लखनऊ से पहुंचे और अपने भाई को न्याय दिलाने की अपील की।

समाज का कड़ा संदेश: ‘ब्राह्मण का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’

ब्राह्मण नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह घटना न केवल समाज के सम्मान पर हमला है, बल्कि धार्मिक आस्थाओं का भी अपमान है। समाज के वरिष्ठों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

24 घंटे का अल्टीमेटम, सड़कों पर उतरेगा ब्राह्मण समाज

प्रेसवार्ता में पवन शर्मा पहलवान, अशोक शर्मा, देवी प्रसाद तिवारी और पहलवान धर्मवीर शर्मा ने अपनी बात रखते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता, तो पूरा समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

इस मौके पर श्यामलाल शर्मा, सुरेंद्र बारना, दिनेश हथिरा, बलबीर शर्मा, शिव शंकर शर्मा, अश्वनी शर्मा, विशाल मोदगिल, डिंपल शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, गिरिधर शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, बंटी राजपूत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

समाज की एकजुटता और न्याय की मांग

यह घटना समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है, और ब्राह्मण समाज किसी भी प्रकार के अपमान को सहन नहीं करेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!