किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सरबत सिंह पूनिया, बोले— दमन से तेज होगा आंदोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 19 मार्च: अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया ने किसान नेताओं सरवण सिंह पंढेर, जगजीत सिंह ढलेवाल समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे सरकार की हठधर्मिता करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी दमन से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और तेज होगा।

पूनिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ बातचीत का ढोंग किया जा रहा है और दूसरी तरफ किसान नेताओं की गिरफ्तारी कर उनके साथ विश्वासघात किया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसान नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

20 मार्च को कुरुक्षेत्र में बड़ा प्रदर्शन

सरबत सिंह पूनिया ने घोषणा की कि किसानों की लंबित मांगों और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (हरियाणा) के नेतृत्व में 20 मार्च को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, कुरुक्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द किसान नेताओं को रिहा किया जाए और किसानों की मांगों को लेकर गंभीर बातचीत की जाए। पूनिया ने साफ कहा कि सरकार के वादाखिलाफी और दमन के खिलाफ किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!