हरियाणा विधानसभा बजट सत्र: किसानों के कर्ज और भूजल की गुणवत्ता पर गूंजे अहम मुद्दे ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Screenshot

चंडीगढ़, 19 मार्च: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने किसानों की कर्ज समस्या को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए। वहीं, अर्जुन चौटाला ने राज्य में पीने के पानी की गुणवत्ता और पाइपलाइन प्रणाली में सुधार की जरूरत पर बल दिया।

किसानों के कर्ज पर अदित्य देवीलाल का सवाल

प्रश्नकाल के दौरान अदित्य देवीलाल ने किसानों की ऋण समस्या को उठाते हुए कहा कि हरियाणा में 25 लाख किसानों पर लगभग 60,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि किसान मजबूरी में कर्ज लेते हैं, चाहे वह बेटी की शादी हो या अन्य जरूरी काम। अधिकतर कर्ज प्राइवेट बैंकों से लिया जाता है, जिनका ब्याज बहुत अधिक होता है, जिससे किसानों की स्थिति और खराब हो जाती है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया:
“क्या सरकार के पास किसानों का कर्ज कम करने के लिए कोई नीति है? यदि हां, तो 27 लाख किसानों में से कितने इस योजना से लाभान्वित हुए हैं?”

देवीलाल ने कहा कि अगर सरकार किसानों को पर्याप्त सिंचाई का पानी, उत्तम खाद, बीज और दवाइयां उपलब्ध कराए तो किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे। लेकिन दुर्भाग्यवश, मौजूदा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

भूजल की गुणवत्ता पर अर्जुन चौटाला ने उठाई चिंता

सत्र के दौरान अर्जुन चौटाला ने भूजल की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाते हुए पानी की सप्लाई में पीवीसी पाइप के उपयोग को बंद करने और यूपीवीसी पाइप को अपनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पीवीसी पाइप सूर्य की गर्मी में गर्म होकर माइक्रोप्लास्टिक छोड़ते हैं, जो गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं। इसके विपरीत, यूपीवीसी पाइप स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होते हैं और पानी को प्रदूषित नहीं करते। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द यूपीवीसी पाइप के उपयोग पर नीति बनाई जाए

शहरीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट पर सुझाव

चौटाला ने कहा कि हरियाणा तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है, जिससे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की जरूरत बढ़ रही है। उन्होंने विदेशी उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रीट किया गया पानी भले ही पीने योग्य न हो, लेकिन इसे खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

इनेलो ने दिया विधायकों के लिए लंच, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भेजा न्योता

बुधवार को बजट सत्र के दौरान इनेलो पार्टी की ओर से सभी विधायकों के लिए लंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इनेलो के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। लंच के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सभी मंत्री, कांग्रेस विधायकों और स्वतंत्र विधायकों को भी न्योता भेजा गया था

क्या सरकार देगी जवाब?

अदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला द्वारा उठाए गए सवाल प्रदेश के किसानों और आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। अब देखना यह है कि सरकार इन पर क्या रुख अपनाती है और क्या समाधान पेश करती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!