अमित शर्मा बने भाजपा मजदूर सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष, अनमोल शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

— प्रधानमंत्री मोदी, सीएम सैनी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार 

गुरुग्राम। पूरे देश में व्यापक सदस्यता अभियान चला कर करोड़ों कार्यकर्ता जोड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अपने प्रकोष्ठों का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के भारतीय जनता मजदूर सेल का विस्तार किया गया है। इस विस्तार के तहत पार्टी ने जिले के प्रमुख समाजसेवी अमित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अमित शर्मा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी के संगठन की सेवा करते रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में उनकी हर वर्ग में अच्छी पकड़ है। अमित के अलावा गुरुग्राम के ही अनमोल भारद्वाज को पार्टी ने मजदूर सेल के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजदूर सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन विश्वप्रिय राय चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्नब चटर्जी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर मजदूर सेल के प्रदेश महामंत्री संजय भारद्वाज भी मौजूद रहे।

अपनी नियुक्ति पर अमित शर्मा और अनमोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मजदूर सेल के पदाधिकारियों सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। अमित शर्मा ने कहा कि सेवा के संकल्प के साथ पार्टी का विस्तार किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को मजदूरों और समाज के अन्य वर्गों तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा मजदूरों के साथ भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भाजपा ने सत्ता संभालने के बाद हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। किसानों और गरीब मजदूर को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि  पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वाह उसे विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के मूल सिद्धांत सेवा ही संगठन को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। भाजपा सेवा के संकल्प को लेकर देश और प्रदेश में जनता की भलाई के कार्य कर रही है। जन जन को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के विस्तार में भी वह अपनी अहम भूमिका निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!