राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर ………. फरुखनगर तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नियमों के विरुद्ध धड़ल्ले से कृषि भूमि की टुकड़ों में रजिस्ट्री

अवैध कॉलोनीयों का निर्माण निरंतर और निर्बाध जारी

सुखबीर तंवर

पटौदी/फरुखनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने फरुखनगर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पटौदी से मिलकर शिकायत प्रस्तुत की। इस विषय में सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को भी शिकायत प्रेषित की गयी है। पटौदी में आयोजित मीडिया मंत्रणा में कहा की प्रदेश के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। फरुखनगर तहसील भ्रष्टाचार अड्डा बना हुआ है।

कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनीयों पर अंकुश लगाने के लिये बनाये गये नियमों एवं प्रावधानों का उल्लंघन करके 50, 100, 200, 300,400 गज की रजिस्ट्री प्रति गज 400-500 रूपये का भ्रष्टाचार करके धड़ल्ले से की जा रही है।सरकार के आदेशों और नियमों की सरेआम अनदेखी अवहेलना करते हुये कृषि योग्य भूमि को टुकड़ों में बांटकर अवैध कॉलोनीयों का मकड़जाल निरंतर और निर्बाध जारी है। अवैध कॉलोनीयों की प्लॉटिंग में भूमाफिया दलालों से सांठगांठ और अधिकारियों के नाम पर प्लॉटधारकों से वसूली करके रातोंरात अमीर बनने का क्रम निरंतर जारी है।

अवैध कॉलोनीयों में निर्माण जोरों पर है। विगत दिनों तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के बढ़ते हुये जनआक्रोश के दृष्टिगत तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड की रेड मात्र छलावा और धोखा सिद्ध हुई है।

वर्तमान तहसीलदार फरुखनगर रीता ग्रोवर निडर होकर अवैध कॉलोनीयों में कृषि भूमि की रजिस्ट्री करके भ्रष्टाचार के नवीन आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन अविलम्ब संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार की जांच करें और फरुखनगर क्षेत्र में निरंतर पनप रही अवैध कॉलोनीयों पर अंकुश लगाये।

इस अवसर पर कैप्टेन सुरिंदर यादव, बिशम्बर थानेदार, जगदेव यादव, अनिल फरीदपुर, नवीन सुंदरपुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें