मैं नही हम की नीति से चलता है श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा : डॉ इन्दु बंसल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द मिलेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का प्रतिनिधि मंडल

मंगलवार,18 मार्च 2025 चंडीगढ़/सोनीपत : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सोनीपत में सम्पन्न हुई, जिसमें संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा प्रदेश में मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। डॉ बंसल ने कहा कि पत्रकारों के मान – सम्मान व हक की इस लड़ाई में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा में हर वर्ग जैसे प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व डिजिटल मीडिया से पत्रकारों को समानता से शामिल किया गया हैं।

डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं की नीति से ऊपर उठकर हम की नीति पर चलते हुए पत्रकारों के हक के लिए सभी वर्गों से पत्रकारों को साथ लेकर चल रहा है। डॉ बंसल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून बने व सख्ती से लागू हो जिस के लिये अतिशिघ्र श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक दल हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करेगा व पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाएगा।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!