हरियाणा में विकास का बजट नहीं आम जनता के साथ छलावा बजट है: अशोक बुवानीवाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-बजट में पुरानी योजनाओं को शामिल करके सरकार ने किया भ्रमित

-गुडग़ांव में मेट्रो का मुद्दा बन गया है भाजपा की राजनीति का हिस्सा

-स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं, शिक्षा का निकला हुआ है जनाजा

गुडग़ांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा का पेश किया गया बजट हरियाणा की जनता के साथ छलावा है। यह हरियाणा के विकास का बजट नहीं बल्कि छलावा बजट है। बजट में पुरानी योजनाओं को बार-बार कहकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। हरियाणा की जनता सब समझ रही है।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सरकार ने जीडीपी की ग्रोथ का जो दावा किया है, वह अंाकड़ों की बाजीगरी है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ना अच्छी चिकित्सा सेवाएं सरकार दे पा रही है और ना ही शिक्षा का स्तर सरकार सुधार पा रही है। सरकार अस्पतालों में सुविधाएं देने की तो बात कर रही है, लेकिन जहां अस्पताल ही नहीं है वहां पर इन सुविधाओं का क्या काम। गुरुग्राम जैसे महानगर में जिला अस्पताल तक नहीं है। यह सरकार की विकास योजनाओं की पोल खोलता है। बस अड्डों पर ऑटोमेटिक सफाई मशीनें लगाने की घोषणा सीएम ने कर दी, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि गुरुग्राम महानगर में बस अड्डा नहीं है। भाजपा सरकार में ही गुरुग्राम को महानगर का दर्जा दिया गया। महानगर सुविधाओं को तरसता रहता है।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि उद्योगों के लिए भी सरकार के पिटारे में कुछ खास नहीं निकला। औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए बजट में किसी भी तरह का प्रावधान नहीं करना उद्योगों के प्रति सरकार की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लघु उद्योगों से लेकर मध्यम उद्योगों ने हरियाणा की उन्नति में सहयोग किया है। आज का हरियाणा इन्हीें उद्योगों से आगे बढ़ा है। ऐसे उद्योगों को प्रदेश के बजट में कुछ खास ना देना नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का व्यापारी, उद्योगपति बजट से खुश और संतुष्ट नहीं है। बजट पूर्व बैठकें करके मुख्यमंत्री ने दिखावा करने का काम किया। जो फीडबैक उन्हें मिली थी, उनको बजट में शामिल करने से परहेज किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!