हरियाणा बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियाँ, 27 जिलों में नए अध्यक्ष घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 17 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 27 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली की स्वीकृति के बाद की गई हैं।

नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी

प्रदेश संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों में निम्नलिखित नेताओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है:

तत्काल प्रभाव से लागू होगी नियुक्ति

बीजेपी प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी, साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी।

पार्टी संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव प्रदेश में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए किया गया है। नए जिलाध्यक्षों के कंधों पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। पार्टी आगामी चुनावों के मद्देनजर पूरी तरह सक्रिय हो गई है और इन नियुक्तियों के जरिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें