मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़16 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम के जमालपुर गांव पहुँचकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर से सांसद श्री भूपेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय श्री कदम सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री के पिता का शनिवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पैतृक गांव जमालपुर में किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय श्री कदम सिंह की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री तथा उनके परिजनों से मुलाकात करके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!