चंडीगढ़, 16 मार्च 2025: हरियाणा भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए प्रदेश में पांच नए संगठनात्मक जिले बनाने की घोषणा की है। अब तक 22 जिलों में संचालित भाजपा संगठन को बढ़ाकर 27 जिलों में विभाजित किया गया है।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने कहा कि पार्टी को ज़मीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार और सिरसा जिलों में पार्टी ने पांच नए संगठनात्मक जिले बनाए हैं।

नए संगठनात्मक जिलों के नाम:

  1. हाँसी (हिसार से अलग)
  2. गोहाना (सोनीपत से अलग)
  3. डबवाली (सिरसा से अलग)
  4. बल्लभगढ़ (फरीदाबाद से अलग)
  5. गुरुग्राम महानगर (गुरुग्राम से अलग)

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक संरचना को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को अधिक संगठित ढंग से काम करने का अवसर मिलेगा और भाजपा की पकड़ बूथ स्तर तक और मजबूत होगी।

भाजपा के इस निर्णय को आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नए संगठनात्मक जिलों के निर्माण से भाजपा को जनसंपर्क बढ़ाने और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!