हरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ 15 मार्च: केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं उन्होंने अंबाला छावनी में निकाय चुनाव विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। होली के अवसर पर उन्होंने अंबाला छावनी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज एवं भाजपा पदाधिकारियों के संग फूलों की होली खेली और शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है, जिसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में अम्बाला छावनी, अम्बाला शहर व पूरे हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से विजयी हुई है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते कांग्रेस और अन्य दल कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने 2014 से अब तक भाजपा की लोकसभा, विधानसभा, निकाय और ग्रामीण चुनावों में लगातार जीत का उल्लेख किया।

*अंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विज*

*अंबाला से चंडीगढ़ मेट्रो की उठाई मांग*

*होली पर दिया सौहार्द का संदेश*

चंडीगढ़ 15 मार्च: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के विकास में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी और विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी। श्री विज आज अंबाला छावनी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में होली के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के आगमन पर भाजपा नेताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज ने श्री मनोहर लाल के समक्ष अंबाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग उठाई, जिस के बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने अंबाला के डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए 130 करोड़ रुपये स्वीकृत कराने में केंद्रीय मंत्री के सहयोग की सराहना की।

विज ने बताया कि अंबाला छावनी की जनता ने 32 में से 25 पार्षदों को जिताकर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने पार्षदों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!