गुरुग्राम, 15 फरवरी 2025 – पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (IPS) और पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विरेंद्र विज (IPS) के निर्देशानुसार गुरुग्राम यातायात पुलिस ने ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बिना यूनिफॉर्म वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विभिन्न चौकों और चौराहों पर जाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है, फिर भी कई चालक बिना वर्दी पहने अपने वाहन चलाते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनके चालान किए।

2756 चालान, 19.65 लाख रुपए का जुर्माना

यातायात पुलिस ने 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच 2756 चालान काटे, जिनसे 19 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जागरूकता अभियान भी जारी

यातायात पुलिस न केवल नियमों का पालन करवाने पर जोर दे रही है, बल्कि ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को जागरूक भी कर रही है। जागरूकता अभियान के तहत चालकों को निम्नलिखित नियमों की जानकारी दी जा रही है:
✔️ यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करना
✔️ वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाना
✔️ ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना
✔️ किसी भी प्रकार का नशा न करना
✔️ यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना

साथ ही, पुलिस ने डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर 1095 की जानकारी भी साझा की, ताकि जरूरत पड़ने पर ड्राइवर और यात्री इनका इस्तेमाल कर सकें।

भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

यातायात पुलिस गुरुग्राम ने स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ग्रे वर्दी अनिवार्य रूप से पहनें और अनावश्यक चालानों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!