राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के बेटे आशुतोष के लग्न टीका कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दी धनखड़ परिवार को बधाई और शुभकामनाएं

झज्जर :- सोनू धनखड़

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जिला के गांव ढाकला में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ के लग्न टीका – मेल कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का समारोह में पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, सांसद धर्मवीर, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, आदित्य धनखड़ सहित धनखड़ परिवार और मेहमानों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आशुतोष को बुके भेंट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं । मुख्यमंत्री ने धनखड़ की माताजी श्रीमती छोटो देवी और पिताजी वैद्य मोहोबत सिंह को उनके सुपौत्र आशुतोष के लग्न टिके की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने समारोह में मौजूद लड़की पक्ष से सुरेंद्र सिंह राठी और उनके परिवार को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम भी जाना।

समारोह में प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि, संगठन के नेता, खाप प्रधान व प्रतिनिधि , क्षेत्र की सरदारी, सामाजिक, धार्मिक ,खेल, कला, शिक्षा, जगत के प्रमुख लोग, अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में आमंत्रित मेहमानों ने समारोह में पहुंचकर धनखड़ परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी । इससे पहले डीसी प्रदीप दहिया और डीसीपी दीपक सहारण ने एमआर स्कूल में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!