चुनाव में एकजुट होकर काम करें, भाजपा की प्रचंड जीत होगी : डा. सतीश पूनिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यकर्ता छोटी-छोटी बैठकें कर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करें : डा. पूनिया

रोहतक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया ने कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

चंडीगढ़/रोहतक, 26 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा रोहतक जिला की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सभी भाजपा के साथ निष्ठा से काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया और आशा शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, नागेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी अमरजीत सोलंकी, डा. आदित्य बत्रा, ओम प्रकाश बागड़ी, डा. बलवान, डा. अशोक रंगा और कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें निश्चित तौर पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता छोटी-छोटी बैठकें करें और लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का भरोसा दें। डा. पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनकल्याणकारी निर्णय लेकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा भी भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रहा है। डा. पूनिया ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की नीतियां बताकर कमल के फूल के निशान पर वोट देने के लिए आग्रह करें। डा. पूनिया ने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके चुनाव प्रचार तेज करने की बात भी बैठक में कही।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कोर कमेटी के सदस्यों से वन टू वन चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़नी है और दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए हर वार्ड में कमल खिलाना है। डा. पूनिया ने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस कहीं भी नहीं है। कांग्रेस सिर्फ औपचारिक रूप से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्साह और जोश के साथ चुनाव लड़े तथा हर भाजपा प्रत्याशी की मदद करें।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आपस में समन्वय रखना बहुत जरूरी है। एकजुटता से हर बूथ को मजबूत करते हुए हर घर में हमें पहुंचना है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नीतू शर्मा उपाध्यक्ष रोहतक कांग्रेस, ज्योति तागड़ा ब्लॉक अध्यक्ष,भावना,बेबी रानी, ​​नीलम, जोगेंद्र, सुरेश, विपिन, विजय शर्मा, लोकेश कुमार आदि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी डा. पूनिया ने आग्रह करते हुए वे घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!