गुरुग्राम नगर निगम महापौर चुनाव पर संशय के बादल, चुनाव रोकने की मांग …..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 24 फरवरी 2025 – गुरुग्राम नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त और आयोग के सचिव को चुनाव रोकने की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरक्षण उल्लंघन का आरोप

बीसी-ए वर्ग की कई संगठनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवार राजरानी मल्होत्रा और कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा सामान्य वर्ग से संबंधित हैं, जबकि यह सीट बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित है। इसके बावजूद दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे चुनाव की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और मुख्य सचिव को पत्र

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संगठनों ने हरियाणा के मुख्य सचिव और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

चुनाव पर मंडरा रहा संशय

नगर निगम के महापौर चुनाव 2 मार्च को प्रस्तावित हैं, लेकिन शिकायत के बाद यह चुनाव रुकने की संभावना बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें राज्य चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!