विंटेज कारों की अगुवाई में निकली श्रीश्याम बाबा की शोभा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-श्री सिद्धेश्वर मंदिर से शुरू होकर कई स्थानों से होकर गुजरी शोभा यात्रा

गुरुग्राम। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 37वां श्री श्याम बसंत महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन भव्य शोभा, कलश व ध्वजा यात्रा निकाली गई। विशेषता यह रही कि यात्रा की अगुवाई विंटेज कारों द्वारा की गई। 22 फरवरी से शुरू हुआ यह महोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा।  

मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक ने बताया कि शनिवार को शोभा यात्रा, कलश यात्रा व ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा को भव्य बनाते हुए विंटेज कारों को बुलवाया गया था। गुरुग्राम की सडक़ों पर श्री श्याम बाबा की यात्रा की अगुवाई विंटेज कारों के साथ देखकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। राह चलते लोग भी यात्रा की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। इस यात्रा में कई मशहूर बैंड भी शामिल हुए। श्याम बाबा का फूलों से सजा भव्य रथ भी आकर्षण का केंद्र रहा। गुरुग्राम श्याम बाबामय हो गया।    

मुख्य अतिथि के रूप में बदरवाल गु्रप के चेयरमैन सुशील भारद्वाज व विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुधीर सिंगला ने शिरकत की। उन्होंने यात्रा की शुरुआत की। शोभा एवं कलश यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण से शुरू होकर ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स, भूतेश्वर मंदिर चौक, बड़ा बाजार, सदर बाजार, डाकखाना चौक, सिविल अस्पताल, अग्रवाल धर्मशाला चौक से गुरुद्वारा के आगे से वापस मंदिर पहुंची। रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ, कई बैंड-बाजे, रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। इस महोत्सव को लेकर शहर में रंग-बिरंगी लडिय़ों से सजावट की गई है। कार्यक्रम स्थल ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स और श्री सिद्धेश्वर मंदिर के चारों तरफ की सडक़ों पर दूर-दूर तक लडिय़ां लगाई गई हैं। एलईडी लाइट्स से बनीं देवी-देवताओं की तस्वीरें भी विशेष तौर पर जगह-जगह लगाई गई हैं।

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों के स्वागत के लिए तोर्ण द्वार सजाए गए हैं। पूर्व प्रधान विष्णु मंगला, संतराम शर्मा, धर्मशाला प्रधान विपिन गुप्ता, सुशील कुमार शर्मा, अजय गुप्ता, हरिकिशन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सचिन मित्तल, जगदीश अग्रवाल, राकेश शर्मा, वेद अग्रवाल, शिव बंसल समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई दिन से मेहनत कर रहे हैं।  

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!