जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बेहतर शिक्षा व्यवस्था से साकार होगी विकसित भारत की अवधारणा*

चंडीगढ़, 22 फ़रवरी – कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि रेवाड़ी के जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे ताकि इस इलाके का भी गुरुग्राम की तरह ही विकास हो और यहां के युवाओं को रोज़गार के अधिक अवसर मिल सके।

मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी जिला में गुरावड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी तरीके से बिना खर्ची पर्ची के रोजगार देने का कार्य किया है, इसका सबसे अधिक लाभ रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित पूरे दक्षिण हरियाणा को मिला है। क्लास वन जैसे बड़े पदों पर रेवाड़ी के विद्यार्थी चयनित हुए हैं। उन विद्यार्थियों में ज्यादातर बच्चे सरकारी स्कूलों से पढ़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गुरावड़ा स्कूल की स्थापना के बाद क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षा हासिल करने के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ता। राव नरबीर ने कहा कि गुरावड़ा में जल्द ही परीक्षा केंद्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा। यहां सोलर प्लांट लगवाने सहित अन्य मांग भी जल्द पूरी की जाएगी। उद्योग की वजह से ही रोजगार सृजन होते हैं इसलिए गुरावड़ा के आसपास औद्योगिक इकाई लगाने का प्रयास करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास किए हैं और आगे भी विकास की गति और बढ़ेगी।

उन्होंने बच्चों की ड्रेस के लिए 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। कैबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!