मुख्यमंत्री 24 फरवरी को रोहतक में करेंगे जनसभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– पुरानी आईटीआई मैदान में राम अवतार वाल्मीकि के समर्थन में भरेंगे हुंकार

रोहतक 20 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में जीत पक्की करने के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी भी नगर निगम चुनाव में तय कर दी गई है। जनसंपर्क शुरू हो गया है और 24 फरवरी को रोहतक में जनसभा होगी।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 फरवरी को रोहतक नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि के समर्थन में पुरानी आईटीआई मैदान में जनसभा करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

शमशेर खरक ने बताया कि भाजपा की नीतियों से जनता खुश है और जनता ने ही अपना आशीर्वाद देकर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। अब नगर निगम में भी भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है और अब स्थानीय निकाय में भी भाजपा जीतेगी, इससे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी।

शमशेर खरक ने बताया कि पुरानी आईटीआई मैदान में मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पहुंचेंगे और मेयर पद के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि के समर्थन में जनता को संबोधित करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!