कार्यकर्ताओं की मेहनत से निगम चुनाव में भाजपा की होगी बड़ी जीत : सुभाष बराला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यकर्ता समन्वय बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम काम करें : बराला

दिल्ली की तरह हरियाणा निगम चुनाव में भी कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ : बराला

निगम चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के वार्ड संयोजकों, महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चंडीगढ़, 20 फरवरी। निकाय चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद एवं गुरुग्राम के चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संयोजकों, महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी बराला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सुभाष बराला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी निष्ठा का संबल चुनाव जीतने में अधिक महत्व रखता है, इसलिए सभी एकजुट होकर चुनाव के मैदान में उतरें और भाजपा प्रत्याशियों की जीत को बड़ी जीत में बदलने का काम करें। इस मौके पर मंच पर मंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष कमल यादव, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविन्द सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, हरविन्द्र कोहली, मनीष गाडौली, अजीत यादव और निवर्तमान मेयर मधु आजाद आदि उपस्थित रहे।
सुभाष बराला ने बैठक में गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र की चुनाव संबंधी पूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बूते ही भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है कि हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में समन्वय बनाकर जनता के बीच जाएं और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए काम करें।

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता हैं, इसलिए चुनाव में छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखें। जनता के बीच जाकर मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को बताएं साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों से बिना भेदभाव किए जनहित में निर्णय लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राज्य के विकास को नई ऊंचाईयों पर लेकर जा रही है।

सुभाष बराला ने कहा कि हमें जनता के विश्वास को जीतना है, इसलिए हर वार्ड में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें। श्री बराला ने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर का सम्पूर्ण विकास के लिए हर वार्ड में कमल खिलाना है। बैठक में श्री बराला ने जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक समय जनता के बीच रहें ताकि लोगों का विश्वास पार्टी में और अधिक बढ़े।

सुभाष बराला ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हुआ, वैसे ही हरियाणा में भी जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति सदा से ही लोगों को गुमराह करने की रही है। आपसी फूट के कारण कांग्रेस के नेता लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं। श्री बराला ने कहा कि जनता कांग्रेस की छल कपट की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!