निकाय चुनाव : पुलिस आयुक्त ने गुरुग्राम के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिए दिशा-निर्देश ……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से कराने के लिए पुलिस आयुक्त ने गुरुग्राम के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करके दिए दिशा-निर्देश

गुरुग्राम : 18 फरवरी 2025 – दिनांक 02.03.2025 को होने वाले निकाय चुनावों को मध्यनजर रखते हुए चुनाव आयोग व जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों की पालना कराने के लिए श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्तालय, गुरुग्राम में मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने गुरुग्राम पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों को चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आगामी चुनावों के मध्यनजर रखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। गुरुग्राम पुलिस चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पूर्ण कराने के उद्देश्य से चुनावों में अवैध शराब व अवैध नगदी रखने/तस्करी, स्थानांतरित करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नाका लगाकर अवैध नगदी, अवैध शराब की लगातार चेकिंग की जा रही है।

चुनावों के दौरान अवैध मादक पदार्थ शराब, नगदी, हथियार की तस्करी इत्यादि गतिविधियां बढ़ने की संभावना रहती है, जिनको मध्यनजर रखते हुए तथा आचार संहिता के नियमों की सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार विभिन्न विशेष पुलिस टीमें गठित करके अवैध शराब, नगदी, हथियारों की तस्करी करने तथा गैरकानूनी तरीके से स्थानांतरण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

गुरुग्राम में बहुत से लोगों के पास लाईसेंसी हथियार हैं। आगामी निकाय चुनाव को मध्यनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस सभी लाईसेंसी हथियार धारकों को अपने-अपने हथियार अपने सम्बन्धित पुलिस थाना में जमा करने के संबंध में निर्देश देती है। जिनमे से काफी संख्या में हथियार लोगो द्वारा जमा करवाए जा चुके है। यदि किसी किसी व्यक्ति द्वारा अपना हथियार जमा नही करवाया गया है तो वह जल्द से जल्द अपने लाईसेंसी हथियार जमा कराए, यदि किसी हथियार लाईसेंस धारक को अपने हथियार जमा कराने कोई आपत्ति है या हथियार जमा करवाने से छूट चाहते है तो वह अपने रिहायशी थाना या पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के कार्यालय में सम्पर्क करें तथा अपना लिखित आवेदन प्रस्तुत करे।

यदि कोई हथियार लाईसेंस धारक अपने लाईसेंसी हथियार को जल्द जमा नही कराता है तो उन लाईसेंस धारकों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस की सभी से अपील है कि आचार संहिता व प्रशासन द्वारा लागू किए गए नियमों की पालना करें, किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों का हिस्सा ना बने। गुरुग्राम पुलिस द्वारा सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों, अपराध शाखाओं की पुलिस टीमों को विशेष निर्देश देकर चैकिंग करने के आदेश दिए गए है तथा सादे/सिविल कपड़ो में भी विभिन्न पुलिस टीमें गठित करके विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई है, जिनके द्वारा प्रत्येक गैर-कानूनी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। अतः कानून की पालना करें और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें, गुरुग्राम पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा में सदैव [24X7] तत्पर है

इस मीटिंग में गुरुग्राम पुलिस के सभी पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्तों सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!