गुरुग्राम नगर निगम चुनाव 2025: भाजपा ने मानेसर नगर निगम के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की …….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 16 फरवरी 2025 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने गुरुग्राम और मानेसर में मेयर व वार्ड प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

मानेसर नगर निगम के लिए भाजपा प्रत्याशी:

भाजपा ने मानेसर नगर निगम के मेयर पद के लिए सुंदरलाल यादव को उम्मीदवार बनाया है, जो वर्तमान में प्रदेश सह-संयोजक पंचायत राज प्रकोष्ठ के पद पर कार्यरत हैं।

इसके अलावा, भाजपा ने वार्ड पार्षद पदों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतर रही है।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

गुरुग्राम और मानेसर में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी हैं। भाजपा ने उम्मीदवार चयन में जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है, जिससे चुनावी समीकरण रोचक बन गए हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की रणनीति जनता के बीच कितना असर डालती है और आगामी चुनाव में पार्टी को कितनी सफलता मिलती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!