अमेरिका से डिपोर्ट होकर आया पेहवा वासी आरोपी पोक्सो मामले में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्ष 2022 मे नाबालिग लडकी के साथ की थी छेडखानी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत वापस आए भारतीयों में पेहवा वासी एक आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना शहर पेहवा पुलिस टीम ने 14/15 की रात को अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पेहवा वासी साहिल वर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुरूश्रेत्र वरूण सिंगला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 मे कस्बा पेहवा वासी एक नाबालिग लडकी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि साहिल वर्मा वासी पेहवा ने शहर पेहवा मे उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेडखानी करने व जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की की शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद साहिल वर्मा अपनी गिरफतारी से बचने के लिए 4/5 दिन के बाद वह एजेन्ट के माघ्यम से विदेश अमेरिका चला गया था। उसने विदेश जाने के लिए एजेन्ट को 38 लाख रूपये दिये थे। साहिल वर्मा ईटली मे करीब 2 साल तक रहा उसके बाद एजेन्ट के माध्यम से साहिल वर्मा डोंकी के रास्ते से अमेरिका बार्डर पार करके अमेरिका चला गया था। अमेरिका पहुंचा तो वहां की पुलिस ने साहिल वर्मा को गिरफतार कर लिया। दिनांक 14/15 फरवरी की रात को अमृतसर हवाई अड्डे पर सैन्य विमान गैर तरीके से अमेरिका बार्डर करके रह रहे भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जो अमृतसर हवाई अडडे पर पहले से मौजूद थाना शहर पेहवा प्रभारी उप निरीक्षक जान पाल की देखरेख में महिला एएसआई रेणु वा उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने साहिल वर्मा को अमृतसर हवाई अडडे से काबू करके गिरफतार कर लिया। आरोपी को आज माननीय अदालत मे पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!