लोक सभा अध्यक्ष हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 13 फरवरी – लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 14 फरवरी को चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य विधान सभा परिसर में 15वीं विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा सरकार के मंत्री और विधान सभा के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ हरियाणा विधान सभा के सदस्यों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी देंगे :

प्रभावी विधायक कैसे बनें: सदस्यों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए;

भारतीय संसद और हरियाणा विधान सभा में विधायी और वित्तीय कार्य;

समिति प्रणाली – संसदीय लोकतंत्र का प्रतिबिंब;

विधानमंडलों में प्रश्नों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना ;

विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका;

संसदीय विशेषाधिकार; और

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा)।

हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधान सभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है।

1981 में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित पहले प्रबोधन कार्यक्रम के बाद से PRIDE ने अब तक 70 प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधान सभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!