जो विद्यार्थी आज में जीएंगे, अभी में जीएंगे उनके जीवन में नहीं आएगी किसी भी तरह की चुनौती: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देखा लाइव व जमकर बजाई तालियां*

चंडीगढ़, 10 फरवरी- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पानीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,  सिवाह के सभागार में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2025 के लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्कूली बच्चों के साथ की गई वार्ता को सुना। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक घंटे के इस कार्यक्रम में बच्चों को खुला आसमान देने व अच्छी लेखनी के साथ तनाव पूर्ण माहौल से दूर रहकर परीक्षा देने की जो सलाह दी  है, इस पर बच्चे अमल करें।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जीवन की परीक्षा को निडरता से पार करना है। परीक्षा चुनौती जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उससे पार नहीं पाया जा सकता। इसके लिए अच्छे प्रबंधन की आवश्यकता है। वे तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें। वे समय का सदुपयोग करें । उन्होंने कहा कि बगैर शिक्षक के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!