सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला शिल्पकला व सांस्कृतिक समृद्धि का है प्रतीक : मुख्य सचिव विवेक जोशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सचिव हरियाणा श्री विवेक जोशी ने सूरजकुंड मेले में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्य सचिव ने मेले में शिल्पकारों के हुनर को सराहा

चंडीगढ़, 8 फरवरी- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38 वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का अवलोकन किया तथा शिल्पकारों की कला को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान मुख्य सचिव हरियाणा श्री विवेक जोशी ने मेले में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रदेशों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए शिल्प कौशल को सराहा। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आज हरियाणा आगे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष साख कायम की हुई है। सूरजकुंड मेला अनोखा है, क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। सूरजकुंड मेले का विचार हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों और विभिन्न देशों के शिल्पकारों, कारीगरों, संगीतकारों, कलाकारों व अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक माहौल देना है। आज हरियाणा की गिनती देश के तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में होती है। सूरजकुंड मेला इस प्रदेश के गौरवमयी आयोजनों में से एक है।

इस अवसर पर सेवा का अधिकार आयोग चंडीगढ़ के मुख्य आयुक्त डा. महावीर सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, डीसी विक्रम सिंह, सूरजकुंड मेला प्रशासक यूएस भारद्वाज, हरिवंद्र सिंह, राजेश शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद रहें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!