पत्रकार सुरक्षा कानून को ले कर 26 मार्च को दिल्ली से होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज : डॉ. इन्दु बंसल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसपीएस के आह्वान पर देशभर से जुटेंगे हजारों पत्रकार……

हरियाणा से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सैकड़ों पत्रकार दस्तक देंगे आंदोलन में……

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

नई दिल्ली,8 फरवरी : देश के सबसे बड़े पत्रकार संग़ठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के आह्वान पर बुधवार 26 मार्च 2025 को दिल्ली में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले कर देश भर से हजारों पत्रकार जुटेंगे व आंदोलन का आगाज करेंगे इस आंदोलन में हरियाणा से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) के सेकड़ो पत्रकार अपनी दस्तक देंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने बताया की इस बहु प्रतीक्षित “पत्रकार सुरक्षा कानून” की मांग को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकारों को घेरा जाएगा । डॉ. बंसल ने कहा कि इस अंदोलन का नेतृत्व बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे करेंगे जिस में बीएसपीएस की सभी राज्य इकाईयों से जुड़े हजारों पत्रकार शामिल होंगे। जस में मुख्य रूप से हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, केरल सहित अन्य राज्यो से भी हजारों पत्रकार भाग लेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!