ताऊ रामनिवास सैनी धनाना निवासी ने भाजपा की भारी जीत पर जलेबियाँ बांट कर जताई खुशी

भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार बहुंमत लेकर नया इतिहास रचा – बिमला यादव

रोहतक: 8 अक्तूबर: हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय अनुसूचित पिछड़ा जाति एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताकर हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बना दी है। भाजपा की भारी जीत पर गांव लाखन माजरा ने प्रसिद्ध हलवाई ताऊ रामनिवास धनाना निवासी ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मनजीत सिंह दहिया के नेतृत्व में गर्म-गर्म जलेबिया बांट कर खुशी जताई और कहा कि राज्य की जनता ने दिल खोल कर भाजपा को आर्शीवाद दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की प्रख्यात समाज सेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मनजीत सिंह दहिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की थी।

उल्लेखनीय है कि डॉ मनजीत सिंह दहिया भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा प्रदेश भूजल संरक्षण विभाग के प्रदेश मीडिया प्रमुख भी है। उन्होंने कहा कि हर जाति वर्ग ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया यहीं तो लोकतंत्र की खूबसुरती है। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि किसी एक जाति, बिरादरी के दम पर राजनीति नहीं चल सकती। सभी वर्गो को साथ लेकर चलने की जरूरत है और भाजपा ने यह सिद्व कर दिया है कि सबका साथ सबका विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।

इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं आल इण्डिया महिला समाज सेवा समिति की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बिमला विक्रम यादव ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार बहुमत लेकर नया इतिहास रच दिया है और विरोधी दलो को हार का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन बलराज चांदीवाल, सेवानिवृत अधिकारी कर्ण सिंह पुनिया, विनोद सम्भरवाल, राजेन्द्र, धर्मेन्द्र कौशिक, तिलकराज, मोहित दलाल, अमित,बलवान बाल्मीकि, राजेन्द्र, गीता देवी, कांता देवी, कौशल्या देवी, बलजीत, जयभगवान, रामनिवास सहित सैकड़ों दलित पिछड़ा एकता मंच के पदाद्यिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!