-जनसेवा के कार्यों को कभी कम नहीं होने देने की नवीन गोयल ने कही है बात

गुरुग्राम। चुनावों में बड़े-बड़े दावे करने वाले नेता अक्सर चुनाव होते ही जनता से दूर हो जाते हैं। लेकिन नवीन गोयल ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जनसेवा के कार्यों को कभी कम नहीं होने दिया। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया। चुनाव खत्म होने के बाद भी उनके सेवा कार्य बदस्तूर जारी हैं।

नवीन गोयल ने हमेशा यही बात की है कि जब उनका चुनाव लडऩा तय नहीं था तब भी वे जनसेवा के कार्यों को पूरी शिद्दत से करते थे। जब चुनाव लडऩे का मन बनाया तो भी उन्होंने सेवा कार्यों को करने में कदम पीछे नहीं हटाए। पहले से ज्यादा ही काम करने के प्रयास किए। गुरुग्राम के किसी भी कोने से उनके पास बिजली, पानी, सीवरेज व अन्य समस्याओं की सूचनाएं पहुंची तो उन्होंने हमेशा त्वरित कार्यवाही की। उनका यही प्रयास रहा कि अगर सुबह किसी समस्या की कोई सूचना मिली है तो वह कुछ घंटे में ही उस समस्या को ठीक करवाया जाए। उनका मानना है कि अगर 24 घंटे समस्या के बीत गए तो लोगों की परेशानी तो खूब बढ़ गई। इसलिए उन्होंने दिनों की बजाय घंटों में काम को पूरा करने का सदा प्रयास किया। आमतौर पर लोग एक जनप्रतिनिधि के पास ही अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। अधिकारियों के पास अपनी समस्याएं लेकर जाते हैं। यहां सब उलटा होता रहा है। ज्यादातर लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले नवीन गोयल से ही उम्मीद रखी। लोग उन्हीं के पास समस्याएं लेकर पहुंचे या फिर उन्हें फोन, मैसेज के माध्यम से अपनी समस्याएं बताई। समस्याएं चाहे किसी भी माध्यम से पता चली हों, लेकिन नवीन गोयल ने समस्याओं का तय समय में समाधान करवाकर लोगों को राहत देने का काम किया। नवीन गोयल का यह स्वभाव, कार्य करने की यह क्षमता लोगों के दिलों में घर कर गई।

चुनाव के दौरान और चुनाव के तुरंत बाद भी लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं को नवीन गोयल तक पहुंचा रहे हैं। नवीन गोयल की ओर से उनका समाधान भी पहले की तरह ही किया जा रहा है। सोमवार को भी सेक्टर-10ए स्थित शक्ति पार्क कालोनी, मॉडल टाउन सेक्टर-11, शिवाजी नगर, राजेंद्रा पार्क सी ब्लॉक से सीवरेज ब्लॉक होने की सूचना नवीन गोयल तक पहुंचाई गई। बिना देरी के उन्होंने सीवरेज सफाई करने का टैंक भिजवाकर सफाई का कार्य करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *