कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता को दिखाई जाएगी परिवार पहचान पत्र से निजात

प्रदेश की जनता कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाने के लिए कर रही है पांच अक्टूबर का इंतजार

अलेवा में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह और नरवाना में सतबीर सिंह दबलैन के समर्थन में जनसभाओं को किया संबोधित

उचाना, 01 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की तभी से प्रदेश में फिजा बदली है और आज कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। भाजपा सरकार के दस साल के शासन से परेशान प्रदेश की जनता कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाने के लिए कर रही है पांच अक्टूबर का इंतजार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले लोगों को परिवार पहचान पत्र से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सात गारंटी दी वे लागू होंगी, कांग्रेस घोषणा करती है तो उसे पूरा भी करती है भाजपा की तरह ढकोसला पत्र जारी नहीं करती।

वे मंगलवार को उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के गांव अलेवा में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थी।  इससे पूर्व उन्होंने नरवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सतबीर दबलैन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए, मैंने उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। अलेवा जनसभा में मंच पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वे भारी जनसमूह देखकर गदगद दिखाई दी। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता, बाड़मेर के सांसद मेघराम बेनीवाल, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम, लाजवंती देवी, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री रामभज, जय भगवान गोयल,  वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, कामरेड फूल सिंह, उदयवीर सिंह पूनिया, विजय कौशिक, सुरजीत सिंह अलेवा आदि मौजूद थे। कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार का दस साल का शासन भुगता है, बृजेंद्र सिंह भाजपा के सांसद रहे, उन्होंने भाजपा में रहते हुए किसानों की पैरवी की तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया सबने देखा है, उन्हें मान सम्मान तक नहीं दिया गया। दोनों पिता पुत्रों ने सयमं से काम लिया क्योंकि उन्हें इलाके की भलाई करनी थी, क्षेत्र का विकास करना था और लोगों के हकों की रक्षा करनी थी।

उन्होंने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह को राजनीति विरासत में मिली है, उनमें जनसेवा का भाव है, बृजेंद्र सिंह का तो प्रशासन चलाने का भी अनुभव है। उन्होंने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह अपने आप में एक चलता फिरता इनसाइक्लोपीडिया है। उन्होंने कहा कि बृजेंद्र सिंह आप सबकी आवाज है, आने वाले कल की आपकी उम्मीद है, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सब आपकी उम्मीदों को पूरा करने वाली नीतियां लेकर आए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी को गले लगाते है, राहुल रास्ते में गाड़ी रोककर जनता से बात करते है तो उन्हे किसान, मजदूर, युवा सब परेशान दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सबसे पहले परिवार पहचान पत्र से जनता को निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सात गारंटी दी है उन्हें सरकार आते ही लागू किया जाएगा, कांग्रेस का घोषणापत्र घोषणा पत्र होता है भाजपा की तरह ढकोसला पत्र नहीं होता।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की तानाशाह सरकार से निजात पाना चाहती है और प्रदेश की जनता कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाने के लिए पांच अक्टूबर का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए सरकार बनने पर दो लाख खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रुप डी की नौकरी देकर अपनी पीठ थपथपा रही है, इन कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा। इन नौकरियों में आरक्षण लागू ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब तो 36 बिरादरी में होते है उनका भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह किसानों के मसीहा सर छोटूराम के वंशज है किसानों का दर्द उनसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!