अपने क्षेत्र में बदलाव करके कांग्रेस प्रत्यशी वर्धन यादव को विधानसभा भेजेंं : बी.वी श्रीनिवास

गुडग़ांव। बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास भी पहुंचे। क्षेत्र में पहुंचने पर उनका वर्धन यादव व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्रीनिवाास ने वर्धन यादव के समर्थन में बादशाहपुर की जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि विकास से वंचित रही बादशाहपुर की जनता के सामने यह बड़ा अवसर है। अपने क्षेत्र में बदलाव करके कांग्रेस प्रत्यशी वर्धन यादव को विधानसभा भेजेंं।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास ने कहा कि पूरा हरियाणा अब कांग्रेस के साथ खड़ा है। बादशाहपुर की आहुति भी चुनाव रूपी इस महायज्ञ में डलनी चाहिए। बादशाहपुर के मतदाताओं से उनका आह्वान है कि वे रिकॉर्ड मतों से वर्धन यादव की जीत दर्ज कराएं। उनकी जीत पूरे बादशाहपुर की जीत होगी। हमें खुद वर्धन यादव बनकर चुनाव प्रचार भी करना है। लोागों को समझाना है कि अब बदलाव बहुत जरूरी है। भाजपा ने देश, प्रदेश में विकास के दावे किए, मगर धरातल पर कुछ भी नहीं किया। गुडग़ांव कहने को तो महानगर है, लेकिन यहां हालात स्लम बस्तियों जैसे बने हुए हैं। इन हालातों को सुधारने के लिए कांग्रेस सत्ता में लानी है।कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि इस बार अपना वोट खराब करने का मतलब पांच साल खराब करना है। पांच साल तक हम विकास कार्यों को तरसेंगे। बादशाहपुर के विकास की जो गाड़ी राव धर्मपाल जी ने चलाई थी, वह आज थमी हुई है। क्योंकि यहां की कमान ऐसे हाथों में रही जो खुद का ही विकास करते रहे। क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों से उन्हें कोई मतलब नहीं रहा। चुनाव प्रचार के दौरान वर्धन यादव शुक्रवार को कम्युनिटी सेंटर बादशाहपुर, बड़ी का चौक शिकोहपुर, रामपुरा चौपाल, सामान्य चौपाल, हरिजन चौपाल, वाल्मीकि चौपाल खेडक़ीदौला, सरकारी स्कूल बेगमपुर खटोला की डिस्पेंसरी, हरिजन चौपाल, दरबारीपुर, हसनपुर, सेक्टर-51 पार्क, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-104, राधा पार्क रवि नगर एक्सटेंशन, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-9 में पहुंचे। चुनावी सभाओं में वर्धन ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को भी सांझा किया। साथ ही जनता के विचार व सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेेंगे। हमें अपना वोट खराब नहीं करना, बल्कि कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ पर देकर हाथ को मजबूत बनाना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपनी उंगली हाथ को पकड़ा दो, विकास की कमी नहीं रहने दूंगा।

उन्होंने कहा कि जनता समझदार हो गई है। दूसरे दलों के बहकावे में अब नहीं आने वाली। क्योंकि 10 साल तक जनता ने कुशासन को झेला है। यह तय हो गया है कि हरियाणा में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। साफ नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब लड़ाई दो ही पाटिर्यों के बीच है। वर्धन यादव ने कहा कि इस बार बादशाहपुर का एक-एक वोट बदलाव के लिए जाएगा। कांग्रेस के चुनाव निशान पर जाएगा। हर एक वोट भाजपा को चलता करके कांग्रेस की सरकार बनाने पर जाएगा। उन्होंने जनसभाओं में लोगों से भी आग्रह किया कि वे स्वयं भी दूसरे लोगों को इस बात के लिए समझाएं कि उनका भविष्य कांग्रेस के साथ सुरक्षित है। कांग्रेस ही रोजगार, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों का सम्मान, अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल दे सकती है। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि 5 अक्टूबर को सबसे पहले मतदान के लिए हमें निकलना है। बाकी काम बाद में करने हैं। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनसभाओं में जुड़ रही जनता इस बार बदलाव लाकर रहेगी। दूसरे दल के झूठे वायदों पर विश्वास नहीं करेगी। वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र पर काम शुरू हो जाएगा।  

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!