हरियाणा के लोगों को पसंद आ रही है सीएम सैनी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियां : कमल यादव

*जिला अध्यक्ष कमल यादव की मौजूदगी में सैनी समाज के प्रमुख लोगों ने थामा भाजपा का दामन*

*कमल यादव ने भाजपा का पटका पहनाकर किया सभी लोगों का स्वागत*

गुरुग्राम, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आए दिन लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिला सचिव पी.सी. सैनी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया और भरोसा दिया कि सभी को पार्टी में पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जिला मीडिया सह प्रमुख राकेश राणा, कार्यालय सचिव यादराम जोया भी मौजूद रहे। 

जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव ने बताया कि आज जिला सचिव पीसी सैनी के नेतृत्व में जितेंद्र सैनी सुभाष नगर, किरण सैनी सुभाष नगर, पवन कुमार शर्मा चकरपुर और पवन सैनी शीतला कालोनी ने भाजपा में आस्था जताई। भाजपा में शामिल होने पर सभी नए साथियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की और कहा कि सीएम सैनी बिना भेदभाव किए हरियाणा का विकास करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने की नीतियों से हरियाणा के लोग काफी प्रभावित हैं। 

जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव ने बताया कि इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि चुनाव का समय है, ऐसे में आप सभी लोग भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए काम करें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को सीएम नायब सैनी की घोषणाओं, भाजपा के मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी दें।

पवन यादव ने बताया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों ने जिला अध्यक्ष का पार्टी में शामिल करने पर आभार जताया और विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!