अहीरवाल इस बार कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेस के अनुमान से कहीं ज्यादा सुखद परिणाम देने वाला है : विद्रोही

जिस अहीरलवाल में भाजपा को सबसे मजबूत समझा जाता था, उसी क्षेत्र में अब भाजपा में बडा बिखराव हो रहा है : विद्रोही

अहीरवाल की सभीे 11 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ मजबूती सेे खड़े है। वहीं अहीरवाल की सभी 11 सीटों पर भाजपा में न केवल खुली बगावत है अपितु सभी 11 सीटों पर स्वयं भाजपाई ही अपने उम्मीदवारों का विरोध करके पर्दे के पीछे उनकी हार तय करने में जुटे हुए है : विद्रोही

20 सितम्बर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि जिस तरह से भाजपा, इनेलो, जजपा के नेता व कार्यकर्ता अहीरवाल में कांग्रेस में शामिल हो रहे है और जिस प्रकार सामाजिक संगठनों का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है, वह हरियाणा के बदलते राजनीतिक परिवेश का साफ संकेत है। विद्रोही ने कहा कि जिस अहीरलवाल में भाजपा को सबसे मजबूत समझा जाता था, उसी क्षेत्र में अब भाजपा में बडा बिखराव हो रहा है। इसका जीवंत प्रमाण है कि हर रोज अहीरवाल क्षेत्र से जुड़े भाजपा, जजपा,े इनेलो, आप पार्टी नेता व कार्यकर्ता भारी तादाद मेें कांग्रेस में शामिल हो रहे है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठन आगे आकर सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस उम्मीदवारों का न केवल समर्थन कर रहे है अपितु उनके पक्ष मेें वोट भी मांग रहेे है।

जब भाजपा के गढ़ अहीरवाल में ही इतना बडा बदलाव आ रहा है तब सहज अनुमान लगो ले शेष हरियाणा में क्या स्थिति होगी। लोकसभा चुनाव के बादे यह तो साफ दिख रहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त है। लेकिन अब  यह बढ़त कांग्रेसे के पक्ष में आंधी बन रही है।  विद्रोहीे ने कहा कि यदि जनता का यही रूख रहा तो इस बार कांग्रेस जनता के आशीर्वाद सेे रिकार्ड तोड़ सीटों पर चुनाव जीत सकती है। अहीरवाल क्षेत्र की सभीे 11 विधानसभा सीटों में कहीं भी कांग्रेस में बिखराव नही है व विरोध नही है। एक-आध जगह कुछ छुटभैये कार्यकर्ता अपनी दाल गलती न देख कांग्रेस से बेशक छिटके है, लेकिन 99.9 प्रतिशत कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता एकजुट होकर अहीरवाल की सभीे 11 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ मजबूती सेे खड़े है। वहीं अहीरवाल की सभी 11 सीटों पर भाजपा में न केवल खुली बगावत है अपितु सभी 11 सीटों पर स्वयं भाजपाई ही अपने उम्मीदवारों का विरोध करके पर्दे के पीछे उनकी हार तय करने में जुटे हुए है। 15 साल बाद अहीरवाल में कांग्रेस के लिए ऐसी सुखद स्थिति बनी है जब वह यहां से भारी बढ़त की ओर दिन-प्रतिदिन तेजी से आगे बढ़ रही है और भाजपा का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। गांवों में भाजपा उम्मीदवारों का भारी विरोध हो रहा है जो बताता है कि अहीरवाल इस बार कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेस के अनुमान से कहीं ज्यादा सुखद परिणाम देने वाला है।  

Previous post

भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा

Next post

दक्षिणी क्षेत्र में चौधर लाने के लिए राम-इन्द्र की जोड़ी ने झोंकी ताकत, पहले दोनों के बीच थी दूरियां

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!