झूठ व लूट की राजनीति करने में माहिर भाजपा अब षडयंत्रों, अफवाहों द्वारा चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है: विद्रोही

दलित वर्ग की वोट हडपने भाजपा झूठ बोलने, अफवाह उडाने व षडयंत्र करने की सभी हदे पार कर रही है : विद्रोही

भाजपा ने अपने दस सालों के राज में हरियाणावासियों के लिए कुछ किया होता तो उसे कांग्रेस की सात गारंटियों में से पांच की नकल नही करनी पड़ती : विद्रोही

21 सितम्बर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस की सात गारंटिया सात वादे-पक्के इरादे में से 5 गारंटियों की नकल करकेे खुद ही मान लिया है कि वह सत्ता से बाहर जा रही है और कांग्रेस हरियाणा की सत्ता में आ रही है। विद्रोही ने कहा कि यदि भाजपा ने अपने दस सालों के राज में हरियाणावासियों के लिए कुछ किया होता तो उसे कांग्रेस की सात गारंटियों में से पांच की नकल नही करनी पड़ती। हरियाणा में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार व आमजन से मिल रहे अपार जनसमर्थन व प्यार से भाजपा बुरी तरह सेे बौखला गई है। भाजपा इसी बौखलाहट में सत्ता व कालेधन के दुरूपयोग से कांग्रेस व उसके नेताओं के बारे मेें दुष्प्रचार कर रही है। दलित वर्ग को भरमाने, बहकाने भाजपा कांग्रेस में कुमारी सैलजा को साईड लाईन करने व उनके नाराज होने की अफवाहे फैलाने की अनैतिकता तक कर रही है। झूठ व लूट की राजनीति करने में माहिर भाजपा अब षडयंत्रों, अफवाहों द्वारा चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। 

विद्रोही ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में रहते हरियाणावासियों के हित में काम करती, कदम उठाती तो उसे झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्पप्रचार करने की जरूरत नहीे पडती। जो भाजपाई-संघी कल तक कुमारी सैलजा को सरेआम गालिया देते थे, वे अब रातो-रात सैलजा के समर्थक क्यों और किसलिए बन बए, यह सवाल हर हरियाणवी अपने आप से पूछेगा तो उसे स्वयं ही जवाब मिल जायेगा। दलित वर्ग की वोट हडपने भाजपा झूठ बोलने, अफवाह उडाने व षडयंत्र करने की सभी हदे पार कर रही है। लेकिन हरियाणा का जागरूक व बहादुर दलित समाज इन झूठे झांसों, अफवाहों में फंसने की बजाय मजबूती से कांग्रेस के साथ खडा है। 

विद्रोही ने कहा कि इस समय भाजपा में वर्चस्व की लडाई चरम पर है। जहां खट्टर-सैनी की जोडी किसी भी तरह भाजपा पर अपना वर्चस्व कायम करने में जुटे हुए है और इसके लिए वे यथासंभव षडयंत्र भी कर रहे है। भाजपा के नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर भी राव इन्द्रजीत सिंह व अनिल विज खुद को खुलेआम मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर नायब सैनीे को मुख्यमंत्री चेहरा अस्वीकार करके भाजपा में गुटबाजी को प्रदर्शन के साथ मोदी-शाह को भी ठेंगा दिखा रहे है। विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा में बिखराव, गुटबाजी सेे ध्यान हटाने भाजपा कांग्रेस केे खिलाफ हताशा व निराशा में दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन हरियाणा की जनता सबकुछ जानती है और भाजपा को हरियाणा की सत्ता से तडीपार करने व कांग्रेस को सत्ता देने का पक्का मन बना चुकी है। 

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!