प्रियंका गांधी जी की जीत न केवल बहुत शानदार रही है अपितु भारतीय राजनीतिक परिदृश्य मेें दूरगामी प्रभाव डालने वाली है : विद्रोही
मतदाताओं ने फिर से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन मेंं हेमन्त सोरेन नेतृत्व में विश्वास जताकर 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर विजय दिलाई है : विद्रोही

24 नवम्बर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रियंका गांधी जी की चार लाख से भी ज्यादा मतों से हुई बडी जीत और झारखंड में फिर से हेमन्त सोरेन नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद की इंडिया गठबंधन की शानदार वापसी पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए वायनाड व झारखंड के मतदाताओं का आभार जताया। विद्रोही ने कहा कि वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जनता के आशीर्वाद से जीतकर प्रियंका गांधी जी के संसदीय राजनीति में प्रवेश से भारत की राजनीति में एक गुणात्मक परिवर्तन आयेगा और साथ में लोकसभा में आमजनों को एक मुखर, धारधार आवाज मिलेगी। प्रियंका गांधी जी की जीत न केवल बहुत शानदार रही है अपितु भारतीय राजनीतिक परिदृश्य मेें दूरगामी प्रभाव डालने वाली है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाडी को लगे भारी झटके के बाद भी मादेड लोकसभा उपचुनाव को कांग्रेस उम्मीदवार रविन्द्र बंसतराव चव्हाण ने जीतकर कांग्रेस को बडी सफलता दिलवाई है।
विद्रोही ने झारखंड चुनावों में मोदी-भाजपा के लाख दमगज्जों, साम्प्रदायिक उन्मादी, नफरतीे, जहरीले चुनाव प्रचार के बाद भी मतदाताओं ने फिर से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन मेंं हेमन्त सोरेन नेतृत्व में विश्वास जताकर 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर विजय दिलाई है जिसके लिए इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाए। विद्रोही ने कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी को विधानसभा चुनाव में जो करारा झटका लगा है, वह अकल्पनीय है। कांग्रेस का प्रदर्शन महाराष्ट्र में बहुत ही खराब रहा जिस पर कांग्रेस नेतृत्व को न केवल गहन आत्मचिंतन करने की जरूरत है बल्कि इस बुरी हार के बाद कांग्रेस को निर्णय लेकर कांग्रेस संगठन में बडेे बदलाव करने होंगे। यदि कांग्रेस ने हरियाणा, महाराष्ट्र की हार से सबक लेकर कडे निर्णय नही लिए तो यह कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगा।