कांग्रेस के 7 संकल्पों की नकल कर भाजपा ने बनाया घोषणा पत्र : पंकज डावर

— भाजपा के जुमले समझ चुकी है जनता, अब झांसे में नहीं आएगी

गुरुग्राम। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज डावर ने भाजपा को जुमलेबाज पार्टी करार देते हुए कहा कांग्रेस के सात संकल्पों की नकल कर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र बनाया है। लेकिन अब जनता भाजपा के जुमले को समझऔर देख चुकी है। जनता अब किसी कीमत पर भाजपा के झांसे में नहीं आएगी। डावर पटौदी में कांग्रेस प्रत्याशी पर्ल चौधरी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में पंकज ने कहा कि भाजपा पिछले 10 साल से झूठी गारंटियां दे रही है। लोगों को ₹1100 में सिलेंडर देने वाली पार्टी अब ₹500 में सिलेंडर देने का झूठा वादा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चैयरमेन जीएल शर्मा ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का संकल्प पत्र ही नहीं, खुशहाली का गारंटी कार्ड है।

कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में सात गारंटियां दी है। इनमें महिला, युवा, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब, दलित, पिछड़ों के हितों का ख्याल रखते हुए उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं अपने संकल्प पत्र में शामिल की है।

पटौदी से कांग्रेस की प्रत्याशी पर्ल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रदेश के हर वर्ग के हित सुरक्षित किए गए हैं। महिलाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए हर महीने 2000 रुपये तथा 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया है। सामाजिक सुरक्षा को बल देते हुए बुढ़ापा, विधवा तथा विकलांग पेंशन को 6000 करने का वादा किया गया है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की भी गारंटी दी गई है। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए 2 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। हर घर की खुशहाली के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। लोगों को 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। हर गरीब को छत मुहैया कराने का संकल्प भी पार्टी ने लिया है। गरीब परिवारों को 100 -100 गज के प्लाट दिए जाएंगे तथा शहरी क्षेत्र में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान मिलेगा। किसानों की समृद्धि के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी है तथा फसलों का मुआवजा भी किसानों को तत्काल दिया जाएगा। पिछड़ों को उनका हक देने के लिए जातिगत सर्वे कराया जाएगा। क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए हैं वह पूरे किए हैं और आगे भी जनता से किया एक-एक वादे को कांग्रेस सरकार पूरा करेगी। उन्होंने प्रदेश के साथ गुरुग्राम के मतदाताओं को आह्वान किया कि 10 साल के भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने का यह सही समय है। प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए सभी मिलकर कांग्रेस को वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों के सपने पूरे होंगे, उम्मीद को नए पंख लगेंगे। प्रदेश के मतदाताओं को भाजपा की एक-एक कारगुजरियां याद कर आने वाली 5 अक्टूबर को हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार का गठन करना है।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!