मंगलवार को लोहारू और फरीदाबाद में गरजेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों की तैयारियां पूरी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भव्य और ऐतिहासिक होगी अमित शाह की दोनों रैलियां

चंडीगढ़, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में चुनाव को लेकर प्रचार तेज कर दिया है। कुरूक्षेत्र में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भिवानी के लोहारू और फरीदाबाद में रैली करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं मे ंजोश और उत्साह है। भाजपा का दावा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रैली के माध्यम से भाजपा के चुनाव अभियान को और धार देंगे। भाजपा की ये दोनों रैलियां भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत में कारगर साबित होगी।

लोहारू विधानसभा के बहल गांव और फरीदाबाद में होने वाली अमित शाह की दोनों रैलियों की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अमित शाह को सुनने के लिए लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। दोनों ही रैलियों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि अमित शाह की पहली रैली लोहारू बहल गांव के खेल स्टेडियम में दोपहर 12 बजे होगी। वहीं श्री शाह की दूसरी रैली फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउंड में सायं 4 बजे होगी। अरविंद सैनी ने बताया कि लोहारू और फरीदाबाद में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। रैली के सफल आयोजन और व्यवस्था के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई हुई है। अरविंद सैनी ने कहा कि रैली में आने वाले लोगों के लिए कोई दिक्कत ना हो इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

Previous post

कांग्रेस के झूठे वादों बनाम भाजपा के सच्चे विकास का चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Next post

5.21 लाख मतदाताओं  के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा  विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ  नारनौल  सबसे छोटा 

Post Comment

You May Have Missed