दो बार भाजपा के कब्जे में रही नांगल चौधरी सीट पर क्या कांग्रेस बन पाएगी विजेता

भारत सारथी कौशिक 

डॉ. अभय सिंह यादव
श्रीमती मंजू चौधरी

नारनौल। लोकसभा चुनाव के बाद इस साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। नए परिसीमन के बाद दोबारा अस्तित्व में आई नांगल चौधरी विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आता है। 2019 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. अभय सिंह यादव ने जेजेपी के मूला राम को 20615 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने नांगल चौधरी विधानसभा सीट से डॉ. अभय सिंह यादव को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर श्रीमती मंजू चौधरी को टिकट दिया है।इस बार नांगल चौधरी विधानसभा सीट का परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होगा ये अब जनता को तय करना हैं

राजनीतिक इतिहास

नांगल विधानसभा सीट 2009 में दोबारा अस्तित्व में आई थी। जिसमें 2009 के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के बहादुर सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं2014 और2019 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. अभय सिंह यादव ने चुनाव जीता था। यह सीट यादव बाहुल्य है दूसरे नंबर पर गुर्जर आते हैं।

जातीय समीकरण

नांगल चौधरी समान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। 2019 विधानसभा चुनाव के मुताबिक नांगल चौधरी विधानसभा में कुल मतदाता 151080 थे। इस सीट पर अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 23,720 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15.7% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 3,626 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 2.4% है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 144,856 है। जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 95.88% है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 6,224 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 4.12% है. इसके अलावा यादव की संख्या लगभग 41000 हैं। गुर्जर जाति की संख्या करीब 32 हजार हैं।

2019 चुनाव परिणाम

2019 के चुनाव में बीजेपी पार्टी के डॉ. अभय सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। उन्हें 55,529 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 53.57% था। वहीं दूसरे नबंर पर जेजेपी के प्रत्याशी मूला राम थे। उन्हें 34,914 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 33.68% था। वहीं तीसरे नबंर पर कांग्रेस के राजा राम थे। उन्हें 4,371 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 4.22% था।

जनता के मुद्दे

महंगाई, बेरोजगारी, भूमिगत जलस्तर, नहरी पानी, औद्योगिक क्षेत्र का विकसित न होना, बस स्टैंड व अनाज मंडी का निर्माण, उपमंडल सचिवालय, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बड़ा शिक्षण संस्थान सहित अनेक स्थानीय मुद्दे हैं जो जनता को उद्वेलित करते हैं।

Previous post

हरियाणा में राव इंद्रजीत ने ठोका सीएम पद का दावा, बोले- लोग चाहते हैं की मैं मुख्यमंत्री बनूं

Next post

बीजेपी नेता व रेवाड़ी के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश यादव पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!