गुडग़ांव विधानसभा से पंचायती उम्मीदवार बने नवीन गोयल, ऐतिहासिक होगा नामांकन

-चुनावी रणनीति को लेकर शहर के लोगों की बैठक में मजबूती से चुनाव लडऩे का निर्णय

-गुडग़ांव फतह करने के लिए शहर के कोने-कोने में कार्यकर्ता करेंगे मजबूत प्रचार

-नवीन गोयल के लिए गुडग़ांव मांगे नवीन गोयल, लड़ेंगे-जीतेंगे नारे दिए

गुरुग्राम। गुडग़ांव विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने की सूरत में वरिष्ठ नेता नवीन गोयल समाज के आम और खास लोगों के आह्वान पर 36 बिरादरी के पंचायती उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा करने के बाद चुनावी रणनीति बैठक बुुलाई गई। बैठक में हजारों लोगों ने शिरकत की। चुनाव लडऩे की रणनीति को लेकर मौजिज लोगों ने अपनी राय दी। इसके बाद जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों के साथ गुडग़ांव फतह करने पर काम शुरू कर दिया गया।

बैठक में नवीन गोयल ने कहा कि वे 36 बिरादरी के पंचायती उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगे। उन्होंने गुरुग्राम की जनता से आह्वान किया कि हमें नामांकन को ऐतिहासिक बनाना है। नामांकन जुलूस में गुरुग्राम से 25000 लोगों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बैठक में दो नारे भी दिए। पहला नारा-गुडग़ांव मांगे नवीन गोयल व दूसरा नारा-लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी। उन्होंने हजारों गुरुग्रामवासियों की मौजूदगी में कहा कि जिंदगी में हक मांगने से नहीं लडऩे, छीनने से मिलते हैं। स्वामी विवेकानंद जी की कही बात को सांझा करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि-उठो, जागे, तब तक लगे रहो। नवीन गोयल ने कहा कि जैसे सबकी वोट से विधानसभा पहुंचेेंगे, वैसे ही सबकी राय से विकास के काम किए जाएंगे। नवीन गोयल ने कहा कि हर व्यकित 50-50 वोट दिलाएगा तो हमारी जीत सुनिश्चित है। अगर 1 व्यक्ति 100 लोगों से मिला तो उनमें से कम से कम 50 लोग तो समर्थन में आ ही जाएंगे। हो सकता है हमारे समाज की सेवा में कार्यों को देखते हुए अधिक लोग भी प्रभावित हो जाएं। बैठक में वक्ताओं ने स्वयं एक नारा दिया और कहा कि-बच्चा-बच्चा राम का, नवीन गोयल के काम का।

हमें मजबूत बूथ प्लानिंग करनी है: डा. डी.पी. गोयल
डा. डी.पी. गोयल ने कहा कि गुडग़ांव विधानसभा के बूथों की हमें मजबूत प्लानिंग बेहतरी से करनी है। बूथ ऐसा हो कि लोग देखकर कहें कि जीत तो नवीन गोयल की ही होनी है और सबका वोट नवीन के लिए डले। उन्होंने कहा कि अब 30 दिन नवीन के लिए दे दो, अगले 5 साल की मैं गारंटी देता हूं कि नवीन चंडीगढ़ होंगे तो मैं गुरुग्राम में सेवा में हाजिर रहूंगा। डा. डी.पी. गोयल ने कहा कि हम समाजसेवा के काम में सबके सहयोग से लगे हैं। हम चाहते हैं कि भविष्य में और भी नवीन गोयल तैयार हों। गुरुग्राम के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि भविष्य में गुडग़ांव विकास ट्रस्ट बनाएंगे। सीएसआर का पैसा उसमें रहेगा। उससे प्रशासन के साथ मिलकर गुरुग्राम का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट अभय जैन, विजय अग्रवाल, आरबी सिंगला, जगगी प्रधान, सुरेश सेठी, प्रदीप तनेजा, प्रद्युम्न जांघू, डा. अर्जुन वशिष्ठ, गजेंद्र गुप्ता, धर्मानी जी, राजपाल आहुजा, बालकिशन, कमल प्रधान, एडवोकेट शिवचरण गुप्ता, बिट्टू यादव, नेतराम पांचाल, मनोज गर्ग, दिनेश अग्रवाल, लवपाल, महेश सारवान, सुरेश बैंसला, कैप्टन जगदीश, बालकिशन शर्मा, रीमा छाबड़ा, समता सिंगला, मनोज गर्ग, पवन, राजकुमार, मनीष, आरपी सिंह चौहान, राजेश गुलिया, गोविंद लाल आहुजा, सोमानंद समेत अनेक लोगों ने नवीन गोयल को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाने के लिए गुरुग्राम का आह्वान किया।

बैठक में शहर के मौजिज लोगों का मिला समर्थन
नवीन गोयल की ओर से पंचायती उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे के संदर्भ में बुलाई गई बैठक में शहर के मौजिज लोगों का उन्हें समर्थन मिला। बैठक में उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगन्नाथ मंगला ने कहा कि नवीन गोयल लगातार सेवा में लगे हैं। इनके साथ आप और हम सब बंधे हैं। आने वाले समय में हम मजबूती से नवीन गोयल को चंडीगढ़ भेजेंगेेेे। इसके लिए हमें अभी से मजबूत होकर चलना होगा। अगर अब मजबूत नहीं हुए तो पछताना होगा। गुडग़ांव की जनता को ऐसा काम करना है कि बीजेपी पछताए। नवीन गोयल को विजयी बनाना है। विजयी तो वे हो चुके हैं, बस कागजी खानापूर्ति बाकी है। जो भी सरकार बनेगी, नवीन गोयल के समर्थन से बनेगी। सुंदरदास अग्रवाल ने नवीन गोयल से कहा कि आपके प्यार में गुडग़ांव साथ हैैैै। आपका फैसला सही है। गुरुग्राम की सारी जनता का साथ और समर्थन नवीन गोयल के साथ है। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी की सेवा नवीन गोयल ने की है। अब 36 बिरादरी ही नवीन गोयल को अपना नेता चुनकर विधानसभा में भेजेगी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि बैठक के बाद सबको विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के काम में जुट जाना है। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नवीन गोयल का काम अपने आपमें खास है। डा. डी.पी. गोयल, नवीन गोयल दोनों समर्पित भाव से काम करते हैं। इनको कामयाब करना हम हमारी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें एक महीने नवीन का पूरी तरह से साथ देना है। इसके बाद फिर से 5 साल से हमारी सेवा में रहेंगे।

शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने कहा कि नवीन गोयल को टिकट ना देकर भाजपा ने यह दिखा दिया है कि पार्टी को अच्छे, सच्चे लोगों की जरूरत नहीं है। राजनीति में अच्छे लोगों को आगे आने की बात पार्टी के नेता कहते थे, लेकिन अब पार्टी में उसके उलट हो रहा है। हमारे लिए नवीन गोयल से अच्छा कौन होगा, जिसने गुडग़ांव के लिए खुद को समर्पित कर रखा है। डा. दिवाकर ने कहा कि 10 आदमियों ने बैठक नवीन गोयल को टिकट नहीं देने का फैसला कर दिया और गुडग़ांव के लाखों लोग नवीन गोयल को टिकट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई वोट खराब नहीं होना चाहिए। एक-एक वोट नवीन गोयल के लिए पडऩा चाहिए। हम नवीन गोयल को जिताने का संकल्प लेते हैं।

वरिष्ठ साहित्यकार मदन साहनी ने कहा कि नवीन गोयल पिछले 9 साल से मेहनत कर रहे हैं। पहले समाजसेवा में लगे रहे। फिर राजनीति में आकर समाजसेवा को आगे बढ़ाया। अब हमें मेहनत करनी है। उनकी मेहनत का फल उन्हें देना है। एक महीने से कम समय रह गया है। दिन-रात एक करके नवीन को मजबूती दें।

समाजसेवी पीसी जैन ने कहा कि हम सब नवीन गोयल के साथ चलेेंगे। कामयाबी हासिल करके रहेंगे। नवीन गोयल ने गुरुग्राम की वर्षों से सेवा की है। अब इनका साथ देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गुरुग्राम की जनता से आह्वान किया कि खुद को नवीन गोयल समझकर लोगों को उनके समर्थन में तैयार करें। रिकॉर्ड वोटों से उनकी जीत होगी।

आशा गगन गोयल ने कहा कि हमें ऐसा नेता चाहिए जो गुरुग्राम की सेवा करना चाहता हो। थोपा हुआ नेता हमें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि वे खुद भाजपा में थीं। पार्टी ने भाई नवीन गोयल को सम्मान नहीं दिया तो हमने पार्टी को त्याग दिया। उन्होंने नवीन गोयल को आश्वस्त किया कि नारी शक्ति उनके साथ है। हर हाल में उनकी जीत होगी।

सेन समाज से रमेश सेन ने कहा कि हमने अपनी 75 साल की उम्र में ऐसा धोखा नहीं देखा। नवीन गोयल ने पार्टी के लिए दिन-रात एक करके काम किया, उसको टिकट ना देकर विश्वासघात किया गया है। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल ने तन-मन-धन से हमारी 9 साल तक सेवा की है। हम नवीन गोयल को रिकॉर्ड वोटों से जिताएंगे।

लाफ्टर क्लब से सुभाष तायल ने कहा कि 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने टिकट वितरण में गलती की और 75 पार का नारा देकर 40 पर सिमट गई। इस बार फिर से वही गलती दोहराई। इस बार बीजेपी 30 तक ही सिमट जाएगी। अगर नवीन गोयल को बीजेपी टिकट देती तो वे गुडग़ांव की सीट जीतकर उन्हें देते। उन्होंने कहा कि वे 12 सोसायटी के लोगों का समर्थन लेकर यहंा आए हैं। सभी सोसायटी से 75 प्रतिशत वोट नवीन गोयल को मिलेंगे। हम गुडग़ांव में अपना विधायक बनाएंगे।
शेरा शर्मा ने कहा कि भाई नवीन गोयल के काम ने हर किसी को प्रभावित किया है। उनका काम बोल रहा है। अब सिर्फ गुरुग्राम नहीं हरियाणा मांगे नवीन गोयल का हम नारा दे रहे हैं। नवीन गोयल को विधानसभा भेजकर यहां की समस्याओं का परमानट समाधान कराना है।

अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा शर्मा जांगिड़ ने कहा कि नवीन गोयल को टिकट ना देकर गुडग़ांव का नुकसान करने का काम किया है। इसका विरोध जताते हुए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र मेल किया है। उन्होंने वह पत्र नवीन गोयल को भी सौंपा और पूर्व समर्थन देने की बात कही।

Post Comment

You May Have Missed