कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले बीजेपी खुद बताये वह हालोपा व जनचेतना से गठबंधन क्यों कर रही? विद्रोही

आप पार्टी, समाजवादी पार्टी आज भी केन्द्रीय स्तर पर कांग्रेस के सहयोगी दल के नाते इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सहयोगी है : विद्रोही

4 सितम्बर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा आप पार्टी, समाजवादी पार्टी से हरियाणा विधानसभा चुनावों में गठबंधन की संभावना तलाशने के निर्देश पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा बीजेपी नेताओं द्वारा तंज कसने व कांग्रेस की मजबूती पर सवाल उठाने की कठोर आलोचना करते हुए कहा कि पहले बीजेपी अपना खुद का आत्मविश्लेषण करके बताये कि वह हरियाणा में छोटे-छोटे दलों से गठबंधन क्यों कर रही है? विद्रोही ने कहा कि आप पार्टी, समाजवादी पार्टी आज भी केन्द्रीय स्तर पर कांग्रेस के सहयोगी दल के नाते इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सहयोगी है। भाजपा न भूले कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी व आप पार्टी विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी को अपना नेता मानती है। आज लोकसभा में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के 234 सांसदों का विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी प्रतिनिधित्व करते है और इस तथ्य को पूरा विपक्ष सार्वजनिक रूप से स्वीकारता है।

राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की व्यापक एकता व आपसी समनव्य को बरकरार रखने यदि राहुल गांधी ने बडा दिल दिखाते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं को आपे पार्टी व समाजवादी पार्टी से गठबंधन की संभावनाएं तलाशने का निर्देशे दिया है तो इसमें गलत क्या है? आप व सपा पहले ही कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।  वहीं विद्रोही ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा नेताओं से पूछा कि वे दस सालों से सत्ता में है। वहीं हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का जुमला भी उछाल रहे है, तो फिर विश्व की कथित सबसे बडी व मजबूत पार्टी होने का बेसुरा राप अलापने वाले भाजपाई-संघी गोपाल कांडा की छोटी सी पार्टी हालोपा व विनोद शर्मा की जनचेतना पार्टी से गठबंधन क्यों किया है?

भाजपा आधे जिले में भी कम क्षेत्र में थोडा सा प्रभाव रखने वाली हालोपा व जनचेतना से चुनावी गठबंधन करना तो उचित है और वहीं वोट बटवारे को रोकने यदि कांग्रेस अपने गठबंधन सहयोगियों को बडा दिले करके कुछ सीटे देने की संभावनाएं तलाशे तो यह कांग्रेस की मजबूती पर प्रश्नचिन्ह? वहीं जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने लिए सुरक्षित सीट तलाशने के लिए इधर-उधर भटक रहे हो, वे ही कांग्रेस की मजबूती पर सवाल उठाये, यही हास्यास्पद बात है। ऐसा बेतुका तर्क महाझूठेे, अनैतिक, बेशर्म भाजपाई ही देकर हरियाणा की जनता को ठगने का कुप्रयास कर सकते है। विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में बेहद मजबूत है और जनता के आशीर्वाद व सहयोग से विधानसभा चुनाव में भाजपा को बीस से कम सीटों पर समेट देगी।    

You May Have Missed

error: Content is protected !!