चुनावों के बीच सरकारी भर्तीयों के परिणाम घोषित करने में कर्मचारी चयन आयोग की इतनी रूचि क्यों है? विद्रोही

चुनाव आयोग से आग्रह : हरियाणा में भाजपा के नजदीक जितने भी उच्च अधिकारी है व विभिन्न आयोगों, बोर्डो, निगमों में राजनीतिक पदों पर बैठे भाजपाईयों पर कडी निगरानी रखकर उनको अपने पद व पोजिशन का दुरूपयोग करने से कड़ाई से रोके : विद्रोही

28 अगस्त 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा के सक्रिय सदस्यों से बना हुआ हरियाणा कर्मचारी चयन अयोग विधानसभा चुनावो के बीच आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी 24 हजार सरकारी पदों की भर्तीया करने का कुप्रयास क्यों कर रहा है? विद्रोही ने कहा कि निष्पक्ष-स्वतंत्र चुनाव हो, इसके मध्यनजर चुनाव आयोग पहले ही चुनाव के बीच सरकारी भर्तीयों के परिणाम घोषित होने पर रोक लगा चुका है, फिर भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अपने आका भाजपा नेताओं के निर्देश पर चुनावों के बीच 24 हजार सरकारी पदों की भर्तीयों के परिणाम घोषित करने के लिए अनुमति मांगने खातिर चुनाव आयोग को पत्र लिखने की अनैतिकता कर रहा है। सवाल उठता है कि चुनावों के बीच सरकारी भर्तीयों के परिणाम घोषित करने में कर्मचारी चयन आयोग की इतनी रूचि क्यों है? 

विद्रोही ने कहा कि साफ है कि यह सबकुछ विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। चुनाव आयोग को समझना चाहिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष व सभी सदस्य भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। अब भाजपा के सक्रिय सदस्य चुनाव के बीच सरकारीे भर्तीया करवाके भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की अनैतिकता कर रहे है। ऐसी स्थिति मेें यह चुनाव आयोग का संवैद्यानिक कर्तव्य है कि ऐसी अनैतिकता व पद के दुरूपयोग से चुनावों में भाजपा को लाभ पहुंचाने की तिकडम में जुटे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हे विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने तक कर्मचारी चयन आयोग में किसी भी तरह का निर्णय लेने व काम करने पर पूर्णतया रोक लगायेे क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष व सभी सदस्य भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है जो खुलेआम अपने पद का दुरूपयोग करके औच्छी व गंदी रजनीति कर रहे है। विद्रोही ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि हरियाणा में भाजपा के नजदीक जितने भी उच्च अधिकारी है व विभिन्न आयोगों, बोर्डो, निगमों में राजनीतिक पदों पर बैठे भाजपाईयों पर कडी निगरानी रखकर उनको अपने पद व पोजिशन का दुरूपयोग करने से कड़ाई से रोके।   

You May Have Missed